अवध

बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आठ चयनित

आरकेआईसी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

प्रधानाचार्य ने कहा- डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए जागरुकता जरूरी

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी शंकरगढ़ एपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आज की प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद शिक्षा निकेतन शंकरगढ़ से दो प्रोजेक्ट व मेजबान विद्यालय से 8 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ेंः Volleyball Championship: पश्चिमांचल स्पोर्ट्स में आत्मानुशान और सहनशीलता जरूरी: डॉ. दुबे

प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने जल जनित बीमारियों, खानपान में आदतों से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में रोशनी केसरवानी व नंदिनी चौधरी, कृतिका केसरवानी, इशिता गुप्ता, नमन चौधरी और सीनियर वर्ग में पीयूष शुक्ला, श्रेयांश सिंह, कार्तिकेय तिवारी के प्रोजेक्ट जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ेंः ब्लू स्टार कैफे हत्याकांड का खुलासाः दोस्ती निभाने में उत्तम ने गंवाई जान

प्रधानाचार्य एपी सिंह ने कहा, इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा होती है। सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। इस समय पूरे जनपद में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। सभी सावधान रहें व मच्छरदानी का प्रयोग करें। अपने घर में पानी को ढककर रखें। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रयागराज के जिला संगठन सचिव ओपी धारिया ने किया। कार्यक्रम में रामबोध खरवार, राकेश चंद्र मिश्र, वकील प्रसाद शुक्ला, पन्नेलाल, अनिल त्रिपाठी, सिद्धार्थ तिवारी, विज्ञान क्लब प्रभारी सीवी यादव व गोल्डी गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button