पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार, नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेते थे कार
भोलेभाले वाहन चालकों को बनाते थे निशाना, तमंचा, नशीली गोलियां, नशीले इंजेक्शन इत्यादि बरामद
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गंगापार के सराय इनायत थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। अंतरराज्यीय लुटेरों का यह गिरोह कार चालकों को नशीली दवा खिलाकर और इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर वाहन लूट लेता था। पूछताछ में धरे गए अभियुक्तों ने बताया कि यह गिरोह सीधे-साधे दिखने वाले वाहन चालकों को टारगेट करता था और गाड़ी बुक करके रास्ते में वाहन लूटकर चालक को किसी अज्ञात, सुनसान स्थान पर फेंक देता था।
यह भी पढ़ेंः Prayagraj: लग्जरी वाहन चोरों का गैंग धराया, चार गाड़ियों सहित चार गिरफ्तार
पुलिस ने एक मामले की तफ्तीश के दौरान जब जांच पड़ताल शुरू की तो यह गिरोह सामने आया। सराय इनायत थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि इसी तरह की एक घटना नौ अक्टूबर को हुई थी। नौ अक्टूबर को अभियुक्त सौंदर्य दुबे व अभिषेक सरोज ने बनारस कैंट स्टेशन से एक कार प्रतापगढ़ जाने के लिए बुक की। प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र के मलाक हरहर के समीप लघुशंका के बहाना कार चालक से गाड़ी रोकवाई और वहीं पर उसे नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया।
यह भी पढ़ेंः Uttar Pradesh के 30 अधिवक्ताओं का लाइसेंस रद्द
यह भी पढ़ेंः रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में दर्ज होगा नामिनी का नाम
इसके बाद लुटेरे कार को लेकर दो घंटे तक घूमते रहे। बाद में सराय इयत थाना क्षेत्र के कोटवा गांवके समीप चालक को बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकला। इसके बाद कार का सौदा करने के लिए कार लेकर बिहार चले गए। वहां 1.6 लाख रुपये में गाड़ी को विकास सिंह पुत्र दिनेश सिंह व उसके साथी अखिलेश कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिहं (निवासी उचका, गोपालगंज, बिहार) के हाथ बेच दिया। इसी तरह की एक घटना हंडिया, प्रयागराज में अंजाम दी गई थी।
यह भी पढ़ेंः पेशेवर घुमंतू चोरों का गिरोह गिरफ्तार, प्रयागराज से 911 बोतल शराब बरामद
इसके बाद इसी गिरोह ने 17 अक्टूबर को महोबा जनपद में एक अर्टिगा कार छतरपुर जाने के लिए बुक की। लौटने के बाद 18 अक्टूबर को फिर से उसी गाड़ी को चित्रकूट दर्शन के लिए बुक किया और कामदगिरि दर्शन के बाद नशीला पेय पदार्थ पिलाकर चालक को चित्रकूट-सतना हाईवे के पास अर्धनग्न अवस्था में फेंककर कार लेकर भाग निकले। इसका केस महोबा में दर्ज है। चूंकि अर्टिगा में जीपीएस लगा था, इसलिए थाना सिरोह (मध्यप्रदेश) के बैरियर पर चेकिंग के दौरान लुटेरे गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
लीलापुर कछार में हुई मुठभेड़ में धरे गए लुटेरेः थानाध्यक्ष ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से मुखबिर के द्वारा लुटेरों के लोकेशन ट्रेस हुई, जिसके आधारपर पुलिस टीम ने लीलापुर कछार से ढोकरी जाने वाली पक्की सड़क पर हुई मुठभेड़ में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्त में आए अंकुश तिवारी उर्फअंकुर तिवारी पुत्र अनूप तिवारी (तेंदुआवन, औद्योगिक क्षेत्र), सौंदर्य दुबे पुत्र सुशील दुबे (गंगारा कला, लालगंज, मिर्जापुर), सचिन अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल (4पी, रेलवे कालोनी, प्रयाग स्टेशन, कर्नलगंज), अभिषेक सरोज पुत्र रामजतन सरोज (निवासी चेहरा, जिगना, मिर्जापुर) और रंजीत कुमार हेला पुत्र जगदीश प्रसाद (न्यू कैंट, सदर बाजार, कैंट) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्पेशल टीम के सब इंस्पेक्टर महावीर सिंहऔर सर्विलांस टीम के सब इंस्पेक्टर शांतनु चतुर्वेदी अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
