वार्षिक खेलकूदः कैंब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कैंब्रिज हाईस्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर पसीना बहाया। जिसमें विद्यालय के सीनियर, जूनियर और प्राइमरी स्तर के बच्चों द्वारा खो-खो, दौड़, कबड्डी, जलेबी रेस, बिस्कुट रेस, बैडमिंटन, क्रिकेट, कूद आदि विभिन्न तरह के खेल कूद प्रतिभाग कर क्षमता साबित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाते हुए किया।
यह भी पढ़ेंःकुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन गंभीरः गौरांग राठी
यह भी पढ़ेंः

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशाशनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, शिक्षक मणिशंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, पंकज मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, सुधीर नारंग, अखिलेश पांडेय, राजेश गोस्वामी, यज्ञवल्क्य द्विवेदी, रीतू सुसारी, सिम्मी गुप्ता, रीना गोस्वामी, रेखा सिंह, मधु, फलक, दीपा, स्मिता, नैना आदि उपस्थित रहीं।

