बांदा में गोली मारकर दो लोगों की हत्या, दो घायल
घटना के बाद भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
बांदा (the live ink desk). जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र में आधी रात शराब के नशे में धुत्त पट्टीदारों ने ही दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बबेरू थाना क्षेत्र के अमरेहिया पुरवा (बेर्राव) में हुए डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के मुआयना करने के उपरांत दो शवों को चीरघर भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक अमरेहिया का पुरवा निवासी हरीराम यादव के पट्टीदार बीती देर रात उनके घर के सामने पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। उस समय दरवाजा खटखटाने वाले पट्टीदार शराब के नशे में थे और लाइसेंसी असलहा साथ लिए थे। आरोपित है कि जैसे ही घर की एक महिला ने दरवाजा खोला, पट्टीदारों ने महिला को दबोच लिया।
यह भी पढ़ेंः Black Buck death case: लंबी छलांग लगाने से फट गईं थीं मांसपेशियां
यह भी पढ़ेंः गंगा तीरे पूजन-अर्चन संग पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ
महिला के शोर पर परिवार के अन्य लोग जुट गए और घर के सदस्य बीच बचाव के लिए दौड़े। बीचबचाव के दौरान पट्टीदारों ने मारपीट की और इसी बीच विपक्षियों ने फायर झोंक दिया, जिसकी चपेट में आने से शारदा प्रसाद यादव (50) पुत्र रामप्रसाद और छोटेलाल यादव (55) पुत्र चुनवा यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि अवधेश यादव (21) पुत्र विजय बहादुर और करण यादव (30) पुत्र चंद्रशेखर घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर पट्टीदार मौके से भाग निकले। तत्काल घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां शारदा प्रसाद यादव व छोटेलाल यादव को मृत घोषित कर दिया गया। इस वारदात की सूचना होते ही बबेरू थाने की पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया और घायल अवधेश व करण को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ेंः डेंगू के प्रकोप से बचने को लोकल लोगों की समिति रोजाना करेगी समीक्षा
यह भी पढ़ेंः रावण के गिरते ही श्रीराम के उद्घोष से गूंजा नगर, विधायक ने किया पूजन
आरोपित है कि दोनों परिवारों के बीचपुरानी रंजिश चली आ रही है। रात में उक्त दबंग शराब के नशे में महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे। बीचबचाव करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शारदा के तीन बेटे व एक बेटी है। जबकि छोटेलाल के दो पुत्र और तीन बेटियां हैं।
पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारे गिरफ्तार: एसपी अभिनंदन ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश में तत्काल पुलिस टीमें भेजी गईं। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। इस हत्याकांड में मृतक छोटेलाल यादव के बेटे हरीराम की तहरीर पर राम भजन व रामकरण पुत्रगण नत्थू यादव, नत्थू यादव पुत्र राजपाल यादव, रामकरण के बेटे रोहित, भगवानदास पुत्र मुनुवा यादव, कुबेर पुत्र रामशरण, ओमप्रकाश पुत्र रामशरण, अखिलेश पुत्र राम भजन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।