अपराध समाचार

गैंगस्टर एक्टः गांजा तस्कर का 3.30 लाख रुपये जब्त

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). पेशेवर गांजा तस्कर के खिलाफ आज कुर्की की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत पुलिस ने 3.30 लाख रुपये कुर्क किए। अभियुक्त के खिलाफ भदोही सहित जनपद लखनऊ, मिर्जापुर में गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम, मादक पदार्थों की तस्करी व धोखाधड़ी के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश सरकार के स्टीकर और पिस्टल से रौब जमाता था, गोपीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा

पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि गांजा तस्करों के गैंग लीडर अभियुक्त आशीष दुबे उर्फ मुन्नु दुबे पुत्र स्व. ताराशंकर दुबे (निवासी इटवा, थाना औराई) व गिरोह के सक्रिय सदस्यों अनिल दुबे, सुनील दुबे पुत्रगण स्व. ताराशंकर दुबे व जयशंकर दुबे पुत्र आशाराम दुबे (निवासीगण ग्राम इटवा, औराई) द्वारा संगठित होकर व्यापक रुप से गांजा तस्करी की जाती रही है।

यह भी पढ़ेंः Pratapgarh: जानलेवा हमले का अभियुक्त तमंचा संग गिरफ्तार

भदोही पुलिस द्वारा पूर्व में गिरोह को गांजा तस्करी के अपराध से अर्जित धन 3,30,500 (03 लाख, 30 हजार, 500 रुपये) रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। भदोही पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप गांजा बिक्री के अपराध से अर्जित धन को जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत नियमानुसार जब्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button