पूर्वांचल

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभिय़ान 20 नवंबर को

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके क्रम में एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा निर्वाचक नामावलियों में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः चार सचिव सस्पेंड, चार एडीओ सहकारिता समेत छह का वेतन रुका

यह भी पढ़ेंः तहसीलों के दस बड़े बकाएदारों का बैंक खाता सीज करने का फरमान

इसके लिए नवंबर माह में अभियान चलाया जा रहा है, जो माहभर चलेगा। इसके अलावा माह की चार तिथियों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 20 नवंबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ अपनी टीम के साथ सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे।

इस दौरान नया नाम दर्ज कराने, मृतकों या अन्यत्र जा चके मतदाताओं का नाम हटाने, संशोधन करवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। उक्त दिवस पर समस्त बूथ लेविल अधिकारी समुचित फार्मों के साथ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से उक्त विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button