ताज़ा खबरभारत

अन्नदाता सर्वोपरि, किसी किसान को परेशानी नहीं होने दूंगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना में खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण, ग्रामीण विकास की कई पहलें लॉन्च

The live ink desk. केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गुना जिले के बमोरी विकासखंड के बागेरी खाद वितरण केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। किसानों से सीधी बातचीत करते हुए उन्होंने साफ कहा कि “अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें किसी भी स्थिति में असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

सिंधिया ने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वितरण केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि खाद उपलब्ध कराना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

मृतका के परिजनों से मुलाकात, आर्थिक सहायता प्रदान

निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ग्राम कुशेपुर पहुँचे, जहां उन्होंने मृतका भूरिया बाई के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता राशि और मृत्यु प्रमाण पत्र परिजनों को सौंपा। इसके पहले उन्होंने कलेक्टर और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया था कि परिवार को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अभद्र व्यवहार करने वाले क्लर्क महेंद्र सिंह जाटव को निलंबित भी किया गया।

‘जिज्जी’एस की पंचायत रेस्टो मार्ट’ का शुभारंभ

गुना जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सिंधिया ने “जिज्जी’एस की पंचायत रेस्टो मार्ट” का उद्घाटन किया। यह रेस्टो मार्ट स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित है, जहां पारंपरिक भोजन, स्थानीय उत्पाद और हस्तनिर्मित वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। मार्ट परिसर में सुपर लूडो, स्नेक एंड लैडर, टेबल टेनिस और मिनी क्रिकेट जैसे कई मनोरंजक खेल भी मौजूद हैं, जिससे यह जगह परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

महिलाओं की Income में हुआ बड़ा सुधार

इस पहल से तीन स्व-सहायता समूहों की करीब 25 महिलाओं को प्रतिदिन 500 से 1200 रुपये की आय हो रही है। यह न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बना रहा है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी दे रहा है।
सिंधिया ने रेस्टो मार्ट का भ्रमण किया, महिलाओं की मेहनत की सराहना की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। रेस्टो मार्ट परिसर में सिंधिया ने खुद खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां परोसी गई ब्लैक कॉफी और महिलाओं द्वारा बनाए गए रसगुल्ले का स्वाद चखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button