उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

पात्र नागरिकों को मताधिकार दिलाना ही प्राथमिकताः शैलेष कुमार

भदोही में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा, डीईओ ने समय पर नाम जुड़वाने की अपील की

भदोही। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ा दी है, ऐसे में सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी शामिल हुए। डीईओ ने निर्देश दिया कि एसआईआर से जुड़े सभी कार्यों में गति लाई जाए और प्रत्येक बीएलओ को प्रोत्साहित कर उनके कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

डीईओ ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है। इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों के योगदान को सराहते हुए उन्होंने कहा, प्रत्येक पात्र मतदाता को उसका अधिकार मिल सके, यही हमारी प्राथमिकता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

बैठक के दौरान उन्हें बताया गया कि जिले में अब तक 9 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। कम प्रगति वाले बूथों पर विशेष निगरानी रखने, “बुक अ कॉल विद बीएलओ” ऐप के लंबित मामलों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने तथा शहरी क्षेत्रों में हेल्प डेस्क और शिविरों के माध्यम से मतदाताओं की सहायता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने कहा कि सभी मतदाताओं से अपील है कि वे 11 दिसंबर से पहले अपना गणना प्रपत्र सही विवरण के साथ बीएलओ को जमा कर दें, ताकि 16 दिसंबर को जारी होने वाली मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button