अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

101वीं जयंती पर याद की गईं कमला बहुगुणा

प्रयागराज में धूमधाम से मनाई गई स्वर्गीय कमला बहुगुणा की 101वीं जयंती

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). आज न्याय मार्ग, अशोक नगर स्थित बहुगुणा मार्केट के सामने स्वर्गीय कमला बहुगुणा जी की प्रतिमा स्थल पर उनके 101वें जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उनके पुत्र शेखर बहुगुणा, दामाद पी. सी. जोशी, पुत्रवधू विनीता बहुगुणा, पौत्री उत्तरा बहुगुणा और डॉक्टर सुरेश द्विवेदी एवं श्रीमती अनुरीता द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

स्वर्गीय कमला बहुगुणा जी उत्तर प्रदेश की प्रथम निर्वाचित महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, फूलपुर के पूर्व सांसद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने 1942 के स्वतंत्रता संग्राम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके द्वारा महिलाओं और गरीबों के उद्धार के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह में पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व विधायक अर्चना आनंद कुमार, इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक अहमद, कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी सहभागिता कर स्वर्गीय कमला बहुगुणा की योगदान यात्रा को श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और समाज सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और नीतियों पर चर्चा की गई तथा उनके योगदान को यादगार बनाने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button