पूर्वांचल

देवभूमि में सम्मानित हुए प्रवक्ता नागेश पांडेय, नार्सेप ने जताई खुशी

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). समाजसेवी, शिक्षाविद और दिव्यांग बच्चों के उत्थान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले सीआरसी के प्रवक्ता नागेश पांडेय को हरिद्वार में सम्मानित किया गया है। नागेश पांडेय के सम्मानित होने पर जनपद के तमाम बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, समाजसेवियों ने खुशी जाहिर की है।

नागेश पांडेय को बीते तीन दिसंबर को देवभूमि हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। वर्तमान समय में सीआरसी लखनऊ में विशेष शिक्षा दृष्टिबाधित विभाग में प्रवक्ता के पद पर रहते हुए नागेश पांडेय निरंतर प्रशिक्षणात्मक कार्यक्रमों में सक्रियता से जुड़े हुए हैं।

दिव्यांगजनों के हित में कार्य करने वाली संस्था नार्सेप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेश पांडेय के सम्मानित होने पर संगठन के लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। नार्सेप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव, संदीपवर्मा, शक्तिमान उपाध्ययाय, राणा गोविंद, विजय मौर्य, मीरा प्रजापति, सरिता मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुशील उपाध्याय, सुनील कुमार, मनोज कुमार तमाम लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ेंः फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा था अभियुक्त, गिरफ्तार

यह भी पढ़ेंः पैरामेडिकल की फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज़’ में हुनर का जलवा

यह भी पढ़ेंः पेशेवर दो अभियुक्तों के घर पुलिस ने करवाई मुनादी,नोटिस चस्पा

मूल रूप से जौनपुर जिले के कशेरू मोहनपुर गांव में जन्मे नागेश पांडेय ने अपनी सभी शैक्षिक उपलब्धियों को अपने जिले में रहकर पूर्ण किया। इसके बाद 2011 में जगतगुरू राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट से परास्नातक की उपाधि हासिल की। 2011 से निरंतर जनपद स्तरीय राज्य स्तरीय दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होने वाले शैक्षणिक आयोजनों में सम्मिलित होते रहे। 2012 से दृष्टिदिव्यांगजनों के लिए तकनीकी शिक्षा की समुचित प्रचार-प्रसार के लिए आप एक प्रशिक्षक के रूप में उत्तर प्रदेश के भिन्न जिलों एवं मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ, गुजरात, पंजाब तथा हरियाणा में तकनीकी प्रशिक्षक के रूप में अनेकों शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान करते रहें हैं, जिससे हजारों दिव्यांजग लाभान्वित हुए।

नागेश पांडेय ने प्रवक्ता के रूप में हजारों अध्यापकों प्रशिक्षण दिया। कोरोना काल में हजारों वेबिनारों के माध्यम से देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के माध्यम से लाखों दिव्यांग लाभार्थियों तथा प्रशिक्षार्थियों तक अपनी सेवाओं को पहुचाने में सफलता पाई है।

उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने के लिए नागेश पांडेय को 2016 में श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, 2017 में श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, 2019 में श्रेष्ठ कर्मयोगी पुरस्कार, 2020 में विशिष्ट समाज सेवक पुरस्कार, 2021 में श्रेष्ठ दिव्यांगजन सेवार्थी पुरस्कार भी मिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button