FIFA World Cup: पांच बार की विश्व विजेता टीम ब्राजील और नीदरलैंड का सफर थमा, आठ अरब लोगों ने देखा मैच
क्रोएशिया और अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली (the live ink desk). फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल (quarter finals) मुकाबले में क्रोएशिया ने ब्राजील (Croatia beat Brazil) को रोमांचक मुकाबले में हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस हार के साथ पांच बार की फुटबॉल चैंपियन ब्राज़ील की टीम का सफर थम गया और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। और, इसी के साथ ब्राजील को हराकर क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (semifinal) में पहुंच गया है। क्रोएशिया का यह प्रदर्शन दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए आश्चर्यचकित कर देने वाला था।
बता दें कि दोनों टीमों ने मैच में एक-एक गोल दागे थे। मैच के 106वें मिनट में ब्राजील की ओर से नेमार जूनियर ने एक गोल किया। इस गोल के ठीक 11 मिनट बाद मैच के 117वें मिनट में क्रोएशिया की तरफ से ब्रूनो पेटकोविच ने गोल दागा। इसके साथ ही ब्राजील और क्रोएशिया की टीम बराबरी के स्कोर पर आ गई। मैच का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। दोनों ही टीम को 4–4 पेनल्टी शूटआउट मिला। क्रोएशिया ने सभी 4 पेनल्टी गोल दागे। वहीं ब्राजील ने 2 पेनेल्टी गोल दाग पाई और दो गोल मिस कर दिया। इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में ब्राजील का सफर थम गया।
Also Read: Weightlifting World Championship: ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Also Read: FIFA World Cup 2022: क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की इंट्री, 2010 का विजेता स्पेन को मिली हार
मैच की शुरुआत में ब्राजील के स्टार नेमार ने पहला गोल दागा तो लगा कि ब्राजील सेमीफाइनल में जाने के लिए आतुर है लेकिन क्रोएशिया की ओर से ब्रूनो पेटकोविच ने गोल करके मैच की दिशा बदल दी। इस तरह यह मैच ब्राजील के हाथ से धीरे-धीरे निकलता चला गया। सबसे बड़ी बात है एक भी पेनल्टी गोल नेमार जूनियर को करने के लिए नहीं दिया गया। वहीं क्रोएशिया की ओर से लुका मारडिज का गोल निर्णायक साबित हुआ। ब्राजील की तरफ से मार्केनियोस के द्वारा पेनल्टी गोल मिस करना ब्राजील के विश्व कप से बाहर होने का अहम कारण बना।
फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच शुक्रवार की देर रात 12:30 बजे से शुरू हुआ। अर्जेंटीना और नीदरलैंड ने फुल टाइम मैच में दो-दो गोल दागे। मैच का पहला गोल अर्जेंटीना की ओर से नाउवेल मोलिना ने किया लेकिन माना जा रहा है कि इस गोल के लिए जिस तरह का पास लियोनेल मेसी ने दिया, वह बेजोड़ पास था। मेसी ने ही नीदरलैंड के जबरदस्त डिफेंस का तोड़ निकाला, लेकिन 83वें तथा 128वें मिनट में नीदरलैंड के बेहोरस और डम फ्रीज के गोल ने दोनों ही टीम को दो-दो के स्कोर पर यानी बराबरी के स्कोर पर ला खड़ा किया और यह मैच पेनेल्टी शूटआउट की ओर मुड़ गया और मैच का फैसला पेनल्टी गोल के जरिए होने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दोनों ही टीम को 5–5 पेनल्टी गोल करने को मिले।
अब अर्जेंटीना की तरफ से मेसी के दाहिने मिडरिफ पेनल्टी शूट ने अर्जेंटीना के लिए टोन सेट करने का काम किया, परंतु इस राउंड के असली हीरो रहे अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मारटीनेज जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड के डाइज और स्टीवन के किक को नाकाम किया। कतर में फुटबॉल विश्व कप में मैच खेलने से पहले अर्जेंटीना ने लगातार 36 मैच जीते थे, लेकिन फीफा वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में सऊदी अरब से हारने के बाद करोड़ों प्रशंसकों को शॉक लगा। इस विश्व कप में अर्जेंटीना का सेमीफाइनल तक का सफर साल 1990 के विश्व कप की ही तरह है।
साल 1990 का फुटबॉल विश्व कप इटली में हुआ था। इस विश्वकप में भी अर्जेंटीना अपना पहला ही मैच अफ्रीकी देश कैमरून से हार गया था। उस समय भी उसके प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि उस विश्वकप में अर्जेंटीना फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन फाइनल में उसे जर्मनी ने हरा दिया था। कुल मिलाकर देर रात खेले गए अर्जेंटीना और नीदरलैंड के मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड (Argentina beat Netherlands) को पेनल्टी गोल के जरिए 4–3 से हरा दिया है और इसी के साथ अर्जेंटीना भी विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है।
शुक्रवार को हुए दो मैच में पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया ने ब्राजील को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ब्राजील विश्वकप से बाहर हो गया और इधर अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। नीदरलैंड भी इस विश्व कप से बाहर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कतर में चल रहा यह फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट को दुनिया भर में 8 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा है। 13 दिसंबर को अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच कतर के लुसैल स्टेडियम में देर रात पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा आज शनिवार को क्वार्टर फाइनल का दो मुकाबला खेला जाएगा।

