अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, तीन बच्चों समेत पांच यात्रियों की मौत

लखनऊ (विजय मिश्र). राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज ( Gosainganj) थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक डबल डेकर बस के पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कम से कम पांच यात्रियों की मृत्यु हुई है। डीएसपी साउथ ने बताया कि मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे (Purvanchal Expressway) पर खेमा खेड़ा गांव के समीप हुआ, जहां बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई।

थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी। घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button