Women’s Day: न्यू सेंट्रल एकेडमी ने महिलाओं का बढ़ाया मान

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर न्यू सेंट्रल एकेडमी ( New Central Academy, Shankargarh) कपसो अतरी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की उपलब्धियों और उनकी सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और समाज में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य और गीतों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख Gulab Kali ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
समाज में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन पार्वती कोटार्य ( Parvati Kotary) रहीं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि Dr. Babita Singh ने अपने संबोधन में शिक्षा और आत्मनिर्भरता को महिलाओं की प्रगति का प्रमुख आधार बताया।
कार्यक्रम का संचालन Sheetal Singh ने किया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं Sonam Singh, Deepika Kesarwani, Mahima Mishra, Anuradha, Gayatri Singh, Neetu Singh, Nirmala Jindal, Sonal Pradhan, Tabassum और Sapna Kesarwani सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं भी मौजूद रहीं। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।