विभिन्न थाना क्षेत्रों से पांच वारंटी समेत आठ अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (the live ink desk). अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान पांच वारंटी और तीन वांछितों को गिरफ्तार किया गया है। महेशगंज पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराध संख्या 06/2000 के वारंटी राजू यादव पुत्र बैजनाथ (निवासी रायअसकरनपुर, महेशगंज) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
इसी क्रम में थाने के दरोगा दीपक कुमार ने धारा 380, 411 के वारंटी मोहिद खान पुत्र तजम्मुल (निवासी माघीवन, महेशगंज) और धारा 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के वारंटी हीरालाल पुत्र शीतलू (निवासी माघी चैनगढ़, महेशगंज) और राजेंद्र पुत्र दुल्ले (निवासी उपरोक्त) को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने वारंटी अंसार हुसैन को गिरफ्तार किया है। एसआई अमित द्विवेदी ने बताया कि 138 एनआई एक्ट के वारंटी अंसार हुसैन पुत्र मोहम्मद नसीम (निवासी साहबगंज पूर्वी, कटरा मेदनीगंज, कोतवाली नगर) को कटरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।
Also Read: डीएम, एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण, बैरकों की ली गई तलाशी
Also Read: शंकरगढ़ में वारंटी और शराब तस्कर गिरफ्तार
Also Read: अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हमेशा रहें तैयारः जिलाधिकारी

दूसरी तरफ आसपुर देवसरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित प्रवेश कुमार को दबोचा है। सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित प्रवेश कुमार पुत्र स्व. पाखंडीलाल (बोधीपट्टी, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर) को आसपुर देवसरा के ढ़कवा बाजार के पास जौनपुर वाले हाईवे से दबोचा गया है।
इसी क्रम में अंतू थाने के दरोगा शुभनाथ साहनी ने धारा 323, 506, 307 के वांछित अभियुक्त जवाहर लाल पटेल उर्फ करिया पुत्र रामसूरत और सूर्यबली पुत्र रामसूरत (निवासीगण धरौली, अंतू) को थाना क्षेत्र के ग्राम धरौली से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का चालान भेज दिया गया है।