अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

PPGCL प्रीमियम लीग 2026 का आगाज, 20 टीमें दिखाएंगी दमखम

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पीपीजीसीएल (PPGCL) खेल एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित पीपीजीसीएल प्रीमियम लीग (PPL) 2026 के द्वितीय संस्करण का शानदार आगाज किया गया। 17 मार्च, 2026 को सायं 7:00 बजे उत्साहपूर्ण माहौल में उद्घाटन मैच खेला गया।

उद्घाटन समारोह प्रयाग विहार स्थित क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ पीपीजीसीएल (PPGCL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं वरिष्ठ प्रबंधन टीम द्वारा किया गया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

20 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग

इस लीग में विभिन्न बिजनेस एसोसिएट्स की कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो आगामी मुकाबलों में अपनी खेल क्षमता और रणनीति का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मैचों के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम समन्वय की झलक देखने को मिलेगी।

आयोजकों के अनुसार, यह टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करेगा। आने वाले दिनों में लीग के मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button