संसार

पूरा विश्व पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के रूप में देखता हैः एस जयशंकर

हिना रब्बानी खार के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया पलटवार

नई दिल्ली (the live ink desk). बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, पूरा विश्व पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के रूप में देखता और जानता भी है। बता दें कि बीते बुधवार को पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने राजधानी इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत से बेहतर आतंकवाद का इस्तेमाल कोई भी देश पूरे विश्व में नहीं कर सकता।

इसी बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा कि हमें मालूम है कि हम बीते ढाई वर्ष कोविड से लड़े हैं, जिसके कारण हममे से ज्यादातर लोग ब्रेन फाग से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूं कि पूरा विश्व यह नहीं भूला है कि आतंकवाद कहां से पैदा होता है और इस क्षेत्र (दक्षिण एशिया) और इससे परे सामने आने वाली आतंकवादी गतिविधियों पर किसकी उंगलियों के निशान हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह कहूंगा कि उन्हें आदतन इस तरह की रोचक कहानियों में उलझने से पहले खुद को इस बात का एहसास कराना चाहिए।

Also Read: नये साल पर बड़े जमीनी हमले की तैयारी कर रहा रूसः यूक्रेन

Also Read: प्रगतिशील प्रदेश के नाम से जाना जाता है उत्तर प्रदेशः सुरेश खन्ना

Also Read: भूस्खलन से आठ लोगों की मौत, 100 फीट की ऊंचाई से गिरा मलबा

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने यह कहने के साथ ही यह भी याद दिलाया कि साल 2011 में अमेरिका की विदेश मंत्री रही हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के बारे में क्या बयान दिया था। उन्होंने कहा, मैंने हिना रब्बानी खार के बयान से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ी है और मुझे 10 साल पुरानी बात याद आ गई। जब अमेरिका की विदेश मंत्री रहीं हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान दौरे पर गई हुई थीं। हिना रब्बानी खार उस समय विदेश मंत्री थीं।

ब, हिलेरी क्लिंटन ने हिना रब्बानी खार के बगल में खड़े होकर कहा था कि अगर, आप अपने घर के पीछे सांप पाल रहे हैं तो आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह सांप आपके पड़ोसियों को ही काटेंगे। आखिरकार वह सांप उन्हें भी काटेंगे, जो उन्हें अपने पिछवाड़े में रखते हैं, परंतु आप सब जानते हैं कि पाकिस्तान सलाह लेने के मामले में सही नहीं है। अब देखिए कि पाकिस्तान में क्या हो रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा, ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को अपने कुकर्म सुधार कर एक बेहतर पड़ोसी बनने का प्रयास करना चाहिए ना कि आतंकवाद को बढ़ावा देकर। विदेश मंत्री ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के ऊपर जमकर प्रहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button