संसार

पाकिस्तानी मंत्री शाजिया मर्री ने कहा- पाकिस्तान को न्यूक्लियर स्टेटस का दर्जा चुप रहने के लिए नहीं मिला

नई दिल्ली (the live ink desk). पाकिस्तान (Pakistan) की शाहबाज शरीफ सरकार के मंत्री शाजिया मर्री (Shazia Marri ) ने भारत को परमाणु बम की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को न्यूक्लियर स्टेटस का दर्जा चुप रहने के लिए नहीं दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता शाजिया मर्री ने यह बात पाकिस्तान के बोल न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में कही।

उन्होंने कहा कि भारत को नहीं भूलना चाहिए कि हमारे पास परमाणु बम है। हमारा परमाणु बम का स्टेटस चुप रहने के लिए नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। शाजिया मर्री ने कहा, भारत का कोई भी मंत्री किसी भी मंच पर नरेंद्र मोदी सरकार में इतना अंधा हो जाएगा और वह, यह सोचेगा कि पाकिस्तान जैसे परमाणु संपन्न देश के लिए उल्टा सीधा बोल सकता है, तो यह उसकी गलती है।

Also Read: आयरलैंडः भारतीय मूल के Leo Varadkar दूसरी बार बने प्रधानमंत्री

Also Read: शराबबंदी वाले राज्य में लगातार बढ़ रहा जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा

Also Read: भदोही में जगह-जगह फूंका गया पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला

Also Read: पूरा विश्व पाकिस्तान को आतंकवाद के केंद्र के रूप में देखता हैः एस जयशंकर

हमने कई मंच पर मोदी सरकार के भेजे गए राजनयिकों का मुकाबला किया है। जहां पर पूरी तरह वही जुमले कहे गए हैं, जो इस मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में बोला है। वहां पर इन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद की नर्सरी कहा है। यह इनका एक प्रोपेगेंडा है। फिलहाल शाजिया मर्री ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है।

भारतीय मीडिया में कुछ लोग हंगामा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री के भड़काऊ बयानों पर प्रतिक्रिया दी थी। आतंकवाद में पाकिस्तान ने भारत से ज्यादा खोया है। नरेंद्र मोदी सरकार अतिवाद और फासीवाद को बढ़ावा दे रही है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपने भाषण में पाकिस्तान को दुनिया भर के आतंकवाद की नर्सरी की संज्ञा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button