अपराध समाचारउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपूर्वांचलराज्य

अधिवक्ता हत्याकांडः 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया एनकाउंटर

मिर्जापुर. शनिवार को हुए अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गयाहै। आरोपी  के दोनों पैरों में गोली लगी है। अधिवक्ता की हत्या का मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र की सद्भावना नगर कॉलोनी का है। जहां शनिवार सुबह सरेआम अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, सद्भावना नगर कालोनी के 50 वर्षीय राजीव सिंह उर्फ रिंकू रोज की तरह सुबह करीब 7:15 बजे टहलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि तभी आरोपी Rajendra Sonkar बाइक से पहुंचा, अभिवादन कर आगे निकल गया और कुछ ही मिनटों बाद अपने एक साथी के साथ वापस आया। करीब 10 कदम दूरी पर बाइक खड़ी कर उसने तमंचा निकाला और नजदीक से सीने पर गोली मार दी। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर आरोपी की तलाश शुरू की और पांच टीमों को अलग-अलग दिशाओं में लगाया। देर रात करीब 10:15 बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र में पीएसी परिसर के पीछे पहाड़ी इलाके में आरोपी की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।

एएसपी सिटी Nitesh Singh ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुराने विवाद की बात सामने आई है, हालांकि हत्या की सटीक वजह की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

मृतक राजीव सिंह मूल रूप से विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव के निवासी थे और वर्ष 2011 से सद्भावना नगर कॉलोनी में रह रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button