अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

करिया खुर्द से निकले तीन टॉपर्सः अतुल, आंचल और रागिनी ने बढ़ाया मान

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ क्षेत्र के कारिया खुर्द (मवैया रक्सेल) गांव ने इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, सिंधी टोला शंकरगढ़ के तीनों शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र इसी गांव के हैं, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा आंचल सिंह, पुत्री राजेंद्र सिंह, ने 91.16 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी देखी गई। बेटी की उपलब्धि से उत्साहित पिता ने उसे स्कूटी भेंट कर प्रोत्साहित किया, जिसे लेकर क्षेत्र में भी चर्चा रही।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, टॉप-3 में शामिल अतुल सिंह ने 92.33 प्रतिशत अंक के साथ पहला, रागिनी सिंह ने 91.50 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आंचल सिंह ने 91.16 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्रों का एक ही ग्राम सभा से होना इस उपलब्धि को और खास बनाता है।

कारिया खुर्द (मवैया रक्सेल) निवासी आंचल सिंह की सफलता पर पिता राजेंद्र सिंह ने स्कूटी देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह परिणाम अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि उचित मार्गदर्शन और पारिवारिक सहयोग मिलने पर छात्र-छात्राएं किसी भी स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। विशेष रूप से बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button