पूर्वांचल

चिंतामणि इंटर कालेज में किसानों के लिए लगा मेला, अन्नदाता को मिला सम्मान

जयंती पर याद किए गए किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह

अनिरुद्ध त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर समेत अफसरों ने दी जानकारी

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). ‘सुशासन सप्ताहः प्रशासन गांव की ओर’ विषयक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को चिंतामणि राय इंटर कालेज मूसीलाटपुर में किया गया। इस मौके पर कालेज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण की जयंती भी मनाई गई, जिसमें किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भाष्कर, सांसद प्रतिनिधि विजय बिंद, पूर्व डीएम राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सीडीओ हरिशंकर सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डा. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी व कार्यशाला में वन विभाग की नवग्रह वाटिका, जैविक कृषि-जीवामृत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हेल्पडेस्क, पशुपालन विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंरकरण विभाग, वर्मी कंपोस्ट, निपुण भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना, स्वच्छता एक्शन प्लान नमामि गंगे, जैविक मेला, मतदाता पंजीकरण कैंप, किसान मेला, पारदर्शी जनसंवाद, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा समेत अन्य विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। खेती-किसानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले उन्नतिशील किसानों को उत्पादकता के आधार पर प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ेंः किसानों ने साझा की सफलता की कहानी, मोटे अनाज की खेती पर जोर

यह भी पढ़ेंः दूर हुए गिले-शिकवे, परिवार परामर्श केंद्र में एक हुआ दंपति

यह भी पढ़ेंः चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सम्मानित हुए प्रगतिशील किसान

इस दौरान ‘सुशासन सप्ताहः प्रशासन गांव की ओर’ विषयक कार्यशाला, किसान मेला को संबोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कृषि उत्पादन में कम लागत की तकनीकों के साथ जैविक कृषि को बढ़ावा देने के व्यावहारिक उपायों पर बल दिया। विधायक दीनानाथ भाष्कर ने पीपल व तुलसी की महत्ता बताते हुए वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। जल संरक्षण की दिशा में उन्होंने सोखता टैंक, तालाब खुदाई, अमृत सरोवर, हरी खाद, जैविक खाद, मृदा परीक्षण, भुजिया चावल, समय पर बिजली बिल जमा करना, कोरोना गाइड-लाइन आदि बिंदुओं पर जनता का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पूर्व मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने भी संबोधित किया।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शी व अंत्योदय को सुशासन का तीन मंत्र बताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जयंन्ती किसान सम्मान दिवस पर जनपद के प्रत्येक किसानों को कृषि विभाग सहित सहायक विभागों की योजनाओं से आच्छादित करते हुए समय पर खेती के लिए उवर्रक, बिजली, पानी, से संतृप्त करने की प्रतिबद्धता के साथ श्रद्धाजलि देते हुए नमन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ का टेलीफोन (नंबर-05414-298694) नंबर साझा करते हुए सुझाव और शिकायत की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कृषि विभाग व विकास भवन के तहत लगाए गए विभिन्न स्टालों पर दर्शित योजनाओं पर बल देते हुए कृषकों व जनमानस को आच्छादित करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर और अधिक सक्षम, सशक्त व प्रभावी क्रियान्वयन द्वारा सुशासन को साकार किया जा रहा है।

कृषि उप निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने ‘सुशासन सप्ताहः प्रशासन गांव की ओर’ विषयक कार्यशाला एवं ‘किसान सम्मान दिवस’ पर किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कि प्रासंगिकता पर बल देते हुए अधिक से अधिक जनहितार्थ बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति, जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जय सिंह, उपनिदेशक मत्स्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, डिप्टी आरएमओ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button