यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर की बात
नई दिल्ली (the live ink desk). यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Zelensky, President) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि G–20 का अध्यक्ष होने के नाते भारत को उनके द्वारा निर्धारित शांति सूत्र को लागू करने के लिए काम करना चाहिए।
इस बातचीत के बारे में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर लिखा है कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और एक सफल G–20 की अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति सूत्र की घोषणा की थी और अब मैं इसके लागू करने में भारत की भागीदारी पर विश्वास करता हूं।
Also Read: जेठवारा में पेड़ से लटका मिला युवक और युवती का शव
Also Read: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा- टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट
जेलेंस्की ने लिखा है कि हमने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में मानवीय सहायता और समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। बता दें कि इसके पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यूक्रेन में युद्ध का सैन्य समाधान नहीं हो सकता है। भारत किसी भी शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है।
कुल मिलाकर चंद दिन पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी यात्रा पर गए थे और अब भारतीय प्रधानमंत्री से फोन पर बात की है। पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से नरेंद्र मोदी की बातचीत होती रहती है। यूक्रेन प्रत्येक देशों से सहयोग और मदद लेने की भरपूर कोशिश कर रहा है, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी है।


