ग्राम चौपालः प्रत्येक विकास खंड के दो-दो गांवों में सुनी गईं शिकायतें
विभागीय अफसरों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुनी गईं समस्याएं
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देशन में शुक्रवार को प्रत्येक विकास खंड की दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल (गांव की समस्या, गांव में समाधान) का आयोजन किया गया। जिसमें जनसामान्य की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
सुरियावां विकास खंड के पूरे मनोहर एवं बहुता चकडाही में नामित नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, खंड विकास अधिकारी सुरियावॉ कमलजीत सिंह व जिला पंचायत सदस्य चंद्रभूषण त्रिपाठी ने शिकायतों की सुनवाई। विकास खंड अभोली में भानीपुर एवं गोकुलपट्टी में जिला पंचायत अधिकारी राकेश कुमार यादव, बीडीओ अभोली, विकास खंड ज्ञानपुर के पाली एवं सरई मिश्रानी में जिला सहकारिता निबंधक, बीडीओ ज्ञानपुर ने सुनवाई की।
यह भी पढ़ेंः शार्ट फिल्म MESSI का ग्लोबल इंपैक्ट, USA से आया बेस्ट इमर्जिंग डायरेक्टर का अवार्ड
यह भी पढ़ेंः PRATAPGARH: जिला मजिस्ट्रेट ने तीन गुंडों को किया जिला बदर
यह भी पढ़ेंः जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सस्पेंड, मुख्यालय से अटैच

इसी क्रम में विकास खंड औराई के डभका एवं मवैया हरदोपट्टी में नामित नोडल अधिकारी एवं बीडीओ औराई, विकास खंड डीघ के नारेपार एवं गोलखरा में उपायुक्त श्रम रोजगार व बीडीओ डीघ, विकास खंड भदोही के बेदमनपुर एवं चौरीखास में उपायुक्त स्वत: रोजगार एवं बीडीओ भदोही ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया।
सीडीओ ने बताया कि शासन के मंशानुरूप ग्राम चौपाल (गांव की समस्या, गांव में समाधान) कार्यक्रम का आयोजन समस्त विकास खंडों के दो-दो ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक किया गया। ग्राम चौपाल की शुरूआत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में कराये गए कार्यों के निरीक्षण से हुई, जिसमें अमृत सरोवर का अवलोकन करते हुए मनरेगा में मजदूरी भुगतान, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्य, ग्राम पंचायत में लगाई गई लाइट, सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क संपर्क मार्ग, गौआश्रम स्थल, एमडीएम, संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन आदि विकास योजनाओं का सत्यापन किया गया। जनचौपाल में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, कृषि एवं कृषि रक्षा से जुड़े प्राकृतिक एवं आर्गेनिक खेती, हर घर नल से जल पर भी चर्चा की गई।


