गंगा उत्तर भारत के समग्र विकास की आधारशिलाः डा. पंकज कुमार
डीआईओ ने सेमराधनाथ धाम में सपत्नीक जरूरतमंदों में बांटा कंबल, साफ-सफाई के प्रति किया जागरुक
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). मकर संक्रांति के मौके पर बाबा सेमराधनाथ धाम मेला व कल्पवास क्षेत्र में गंगा स्वच्छता के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीआईओ ने सपत्नी गरीबों को कंबल वितरित किया, साथ ही लोगों को आसपास साफ-सफाई रखने और पतित पावनी मां गंगा की अविरलता को बनाए रखने में भी सहयोग की अपील की।
यह भी पढ़ेंः मकर संक्रांति पर माघ मेला क्षेत्र में बांटी गई खाद्य सामग्री
यह भी पढ़ेंः भूमि विवाद में धारदार हथियार से विधवा की हत्या
यह भी पढ़ेंः खुली बैठक में ग्रामीणों की मांग, नये सिरे से हो चकबंदी
डीआईओ डा. पंकज कुमार ने कहा, गंगा हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। अनादि काल से यह हजारों लोगों का पालन-पोषण करती आ रही है। यह हमारी जीवनरेखा है। इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए भी हम सभी को सतत प्रयास करना होगा, ताकि पुण्य सलिला की धारा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी देखने को मिले। डीआईओ ने खास तौर पर बच्चों, छात्रों व महिलाओं को गंगा के उद्गम से गंगा सागर तक के विकास यात्रा, मानव व पर्यावरण के संबंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया।
उन्होंने बताया कि “नदी घाटियां, सभ्यताओं का पालना होती हैं”। गंगा नदी उत्तर भारत के समग्र विकास की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार ने सपत्नीक गरीबों, असहायों व वृद्धजनों को कंबल प्रदान कर आशीष लिया। नर सेवा को ही नारायण (ईश्वर) सेवा करार देते हुए डीआईओ ने सभी जनपदवासियों से शीतलहरी में यथाशक्ति आसपास के जरूरतमंदों के सहयोग की अपील भी की।


