अपराध समाचार

वृद्धा को धमकाकर चोरों ने उड़ाया लाखों का जेवरात, मकान में कैदकर भागे

प्रयागराज (एसपी सिंह). पूरी प्लानिंग के साथ आए चोरों के गिरोह ने एक मकान से पांच लाख रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि चोरों के जाने के बाद जब भुक्तभोगी वृद्धा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग चाहकर भी मदद के लिए बाहर नहीं आ पाए, क्योंकि चोरों ने आसपास के सभी मकानों में बाहर से कुंडी बंद कर दी थी। चोरी की यह घटना घूरपुर थाना क्षेत्र के पूरेखगन गांव की है।

जानकारी के मुताबिक पूरेखगन गांव निवासी राज बहादुर सिंह पुत्र तौलन सिंह रोजी-रोटी के सिलसिले में तीन दिन पहले घर से बाहर चले गए। उनके मकान में सिर्फ महिलाएं भी थीं। बताया जाता है कि रविवार की रात के दूसरे पहर चोरों का गिरोह राज बहादुर सिंह के मकान में घुसा और एक कमरे से दो अटैची और दो बाक्स उठा ले गए। बाहर ले जाने पर चोरों को अटैची और बाक्स से कोई कीमती सामान नहीं मिला तो चोरों का गिरोह फिर से लौटकर राज बहादुर सिंह के घर में दाखिल हो गया।

यह भी पढ़ेंः बोलेरो की चपेट में आई वृद्धा, 50 किमी तक पीछा कर बोलेरो चालक को पकड़ा

यह भी पढ़ेंः रसोइया के पद से हटाए जाने पर स्कूल में किया हंगामा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ेंः बीएसए ने यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ, बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

बताया जाता है कि दोबारा चोरी के दौरान राज बहादुर की मां की नींद खुल गई और जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो चोरों ने ईंट दिखाकर उन्हे चुप करा दिया। राजबहादुर की मां को कब्जे में लेने के बाद चोरों ने बड़े बाक्स से बेटी और बहू के जेवरात, कीमत लगभग पांच लाख रुपये, को समेटा और भाग निकले।

चोरों ने निकल जाने के बाद राज बहादुर की मां ने शोर मचाया तो उनके घर की महिलाएं जाग गईं और शोर मचाने लगीं। बताया जाता है कि महिलाओं के शोर पर आसपास के लोगों की भी नींद खुल गई और लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलने की कोशिश की,लेकिन कोई भी बाहर नहीं आ सका, क्योंकि चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ सभी के मकानों में बाहर से कुंडी लगा रखी थी।

इसके बाद पीड़ित परिवार की तरफ से डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पूछताछ की। मामले की शिकायत घूरपुर पुलिस से की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button