पुलिस को देख डीसीएम छोड़ भाग निकले तस्कर, नवाबगंज पुलिस ने कसाई को दबोचा
प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). हथिगवां पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों के साथ एक डीसीएम को बरामद किया है। जबकि पुलिस के छापा मारते ही मौके पर मौजूद तस्कर भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भाग निकले। दूसरी तरफ नवाबगंज पुलिस ने एक कसाई को गिरफ्तार किया है।
हथिगवां थाने के सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार व और रोहित कुमार ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर क्षेत्र के पंडित का पुरवा, दरियापुर के पास से एक डीसीएम (यूपी66-ई-9594) को कब्जे में लिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस जांच के दौरान डीसीएम पर तीन गोवंशी मवेशी लादे गए थे। इसके बाद पुलिस तीनों मवेशियों के साथ डीसीएम को थाने ले आई।
यह भी पढ़ेंः वोटिंग जैसा कुछ भी नहीं…आज मनाया जाएगा 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
यह भी पढ़ेंः देश को आगे ले जाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेशः मंडलायुक्त
सब इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को देख के पर मौजूद तस्कर भागने में कामयाब रहे। इस मामले में मुकदमा संख्या 08/23, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पांच अज्ञात के खिलाफ केस लिखा गया है।
दूसरी तरफ गोवध निवारण अधिनियम के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को थाना नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि धारा 5/8 गोवध निवारण अधिनियम के वांछित भुल्ला उर्फ निसार कसाई पुत्र सज्जाद उर्फ ननकऊ (निवासी परियावा) को उसके गांव़ से गिरफ्तार किया गया है।