मर्द शाह बाबा के उर्स पर कव्वालों ने सजाई सूफियाना महफिल
प्रयागराज (the live ink desk). हज़रत शहीद मर्द शाह बाबा का उर्स पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जायरीनों ने चादरपोशी की और कव्वालों ने महफिल सजाई। दायरा शाह अजमल में लसौड़े शाह बाबा के नाम से मशहूर हज़रत शहीद मर्द शाह बाबा का उर्स अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ मनाया गया।
इस्लामिक माह रजब उल मुरज्जब की इक्कीसवीं को जहां बाबा की मजार पर जायरीनों की आमद रही, वहीं अक़ीदतमंदों ने मज़ार शरीफ का ग़ुस्ल संदल व चादरपोशी कर मन्नत व मुरादें मांगीं। कव्वालों ने पैग़ंबरे इस्लाम की शान में एक से बढ़ कर एक कव्वाली पेश की। वहीं मनकुंतो मौला, इमाम हसन और इमाम हुसैन के वसीले से भी कव्वाली सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान मज़ार को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया था। कव्वाली को सुनने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में अक़ीदतमंदों के साथ मज़हर निजामी, शकील, आबिद नियाज़ी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ेंः तीन दिन में की गई 7563 वाहनों की जांच, 1372 वाहनों का चालान
यह भी पढ़ेंः रायबरेली-प्रयागराज हाईवेः प्रथम चरण में बनेगा ग्रीन फील्ड बाईपास


