विकास खंड जसरा और शंकरगढ़ के 108 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सौजन्य से ब्लॉक परिसर में बांटा गया सहायक उपकरण
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा गुरुवार को दिव्यांगों को सहायक उपकरण व ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। विकास खंड शंकरगढ़ और जसरा के कुल 108 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और 2 दिव्यांगों को 2 स्मार्ट केन प्रदान की गई।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नंद किशोर याज्ञिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायता उपकरण वितरण शिविर का आयोजन विकास खण्ड जसरा व शंकरगढ़ में किया गया। शिविर में विधायक बारा डॉ वाचस्पति द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है।
विकास खंड जसरा में 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल व 2 स्मार्ट केन एवं विकास खंड शंकरगढ में 72 ट्राईसाइकिल का वितरण कर कुल 110 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी, विधायक प्रतिनिधि उमेश शुक्ला, कुलदीप सिंह, व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः आठ साल बाद गुजरात से धरा गया सजायाफ्ता कैदी, SRN से फरार हुआ था युवराज
यह भी पढ़ेंः कोचिंग से लौट रहे छात्र पर फायरिंग, गिरफ्तारी को टीमें गठित
यह भी पढ़ेंः ताज़ा खबर प्रेमी ने पंचायत में खाया जहर, गुजरात से शंकरगढ़ पहुंचे प्रेमिका के परिजन

