पश्चिमांचल

स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2023ः बैडमिंटन में टीएमयू मेडिकल कालेज की खिताबी जीत

एथलीट, जेवलिन थ्रो और शाटपुट में फिजिकल खिलाड़ियों का जलवा

कबड्डी के फाइनल में भिड़ेंगे सीसीएसआईटी और एग्रीकल्चर कालेज

फुटबाल, वालीबाल, बास्केट बाल, बाक्स क्रिकेट की भी प्रतियोगिताएं

मुरादाबाद (the live ink desk). तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी इंटर कॉलिजिएट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2023 के बैडमिंटन के फाइनल में मेडिकल कॉलेज विजेता रहा। फाइनल फिजिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ। फाइनल के पुरूष सिंगल्स में मेडिकल कालेज के नमन ने फिजिकल कालेज के मयंक, वुमन सिंगल्स में मेडिकल कालेज की वैष्णवी ने फिजिकल की अस्मिता, मेंस डबल्स में मेडिकल के शिव आशीष और चरन ने फिजिकल एजुकेशन के मयंक और सद्दाम को पराजित किया।

बैडमिंटन और एथलीट के समापन समारोह में ज्वाइंट डायरेक्टर, आउटरीच एंड एक्सटेंशन एक्टीविटीज़ सेल डा. अमित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि और एल्युमिनाई रिलेसन सेल के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डा. निखिल रस्तौगी ने बतौर गेस्ट आफ आनर विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः समान न्याय मिलने पर पूरी होगी सामाजिक न्याय की अवधारणाः अशोक सिंह

यह भी पढ़ेंः घर के बाहर सोई वृद्धा की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान

यह भी पढ़ेंः धरा पर हरियाली से ही संरक्षित और सुरक्षित होगा हमारा भविष्यः लक्ष्मी यादव

दूसरी ओर कबड्डी का पहला सेमीफाइनल सीसीएसआईटी कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें सीसीएसआईटी कालेज ने जीत दर्ज की। सीसीएसआईटी की ओर से शिखांश ने रेड में सर्वाधिक स्कोर किया। दूसरे सेमीफाइनल में एग्रीकल्चर कॉलेज की टीम ने फिजिकल एजुकेशन कालेज की टीम को 42-24 के बड़े अंतर से मात दी। अब कबड्डी के फाइनल में सीसीएसआईटी कॉलेज और एग्रीकल्चर कॉलेज की टीमें भिड़ेंगी।

एथलीट की 100 मीटर वुमन प्रतियोगिता में फिजिकल की निकिता बिष्ट अव्वल रहीं। फाइन आर्टस की अंजली एलेक्स दूसरे जबकि सीसीएसआईटी की उन्नति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर मेंस प्रतियोगिता में फिजिकल के सिकंदर पासवान और हिमांशु विद्यार्थी क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि सीसीएसआईटी के भानु प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पुरूषों की जेबलिन थ्रो प्रतियोगिता में फिजिकल के सिकंदर पासवान और सद्दाम हुसैन क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि राज विश्नोई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरूषों की शाट पुट प्रतियोगिता में फिजिकल के प्रतीक कुमार अव्वल रहे। सीसीएसआईटी के निर्भय यादव ने सेकेंड और फिजिकल के रितिक कुमार ने थर्ड स्थान पर रहे। फुटबाल में मेडिकल और सीसीएसआईटी तो वालीबाल में फिजिकल और नर्सिंग कालेज विजेता रहे। बास्केट बाल में मेडिकल कालेज ने जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button