पूर्वांचल

सिविल डिफेंस के लिए 206 युवाओं ने करवाया पंजीकरण, लखनऊ में मिलेगा प्रशिक्षण

समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका महत्वपूर्णः एसपी

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). होली और शबेबारात पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र ने सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एसपी ने सिविल डिफेंस की उपयोगिता बल देते हुए कहा, सिविल सोसाइटी जनता के लिए, जनता का मनोबल बनाए रखते हुए प्रशासन व पुलिस की मदद करती है।

‘सिविल डिफेंस’ खतरों के खिलाफ नागरिक की रक्षा करने में सदैव अपनी उपयोगिता साबित करती रही है। सिविल डिफेंस में इंटरनेशनल सेट-अप है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने सिविल डिफेंस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ेंः राग-द्वेष भुलाकर होली पर बिखेरें खुशियों के रंगः डा. अनिल कुमार

यह भी पढ़ेंः ‘प्राचीन इतिहास में सदैव याद किया जाएगा प्रो. वीडी मिश्र का योगदान’

सिविल सोसाइटी के स्वयंसेवक आपातकाल में महती भूमिका निभाते हैं। सिविल डिफेंस का संगठन बाढ़, अग्निकांड,  रोड एक्सीडेंट, भगदड़ जैसे मानवीय व प्राकृतिक आपदाओं में मानव जीवन को बचाव में सदैव अग्रणी रहा है। लोगों को कैजुअल्टी सर्विस प्राथमिक चिकित्सा भी दी जाती है।

उन्होंने बताया कि अब-तक जनपद के 206 युवाओं,  समाजसेवियों, छात्रों, प्रबुद्ध जनों व जनमानस ने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके आलावा अधिकांश लोग स्वेच्छा से वॉलिंटियर्स बनने के इच्छुक है। सभी पंजीकृत वॉलिंटियर्स को तीन प्रमाण-पत्र, शपथ पत्र, चिकित्सा प्रमाण, चरित्र वेरिफिशन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। सभी पंजीकृत वॉलिंटियर्स को प्रशासन व पुलिस की तरफ से ड्रेस दिया जाएगा और आपदा ट्रेनिंग प्रशिक्षण लखनऊ संस्थान में कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button