अपराध समाचार
स्कूल तिराहे के पास धरा गया अभियुक्त, चार बम बरामद
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को चार देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद अभियुक्त का चालान भेज दिया गया है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अमरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ चुंदवा स्कूल तिराहे के पास से अभियुक्त बृजेश सरोज पुत्र संगमलाल सरोज को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्र के शिवराजपुर के रहने वाले बृजेश सरोज के पास चार देशी बम बरामद हुआ है। उसके खिलाफ अपराध संख्या 71/2023, धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का केस पंजीकृत किया गया। गिरफ्त में आए बृजेश के खिलाफ धारा 379, 411, 413, 414 के तहत भी शंकरगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
| Hindu Months: A Calendar of Festivals and Celebrations |
