पश्चिमांचल

ब्रेस्ट कैंसर पर एक्सपर्ट्स ने साझा किए अनुभवः कहा- सजगता से कम हो सकता है खतरा

मुरादाबाद (the live ink desk). मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के मेडिकल आकोलॉजी की डायरेक्टर डा. मीनू वालिया, कैंसर केयर आकोलॉजी के डायरेक्टर डा. नितिन लेखा और रेडिएशन आकोलॉजी के डायरेक्टर डा. मनोज तायल ने स्तन कैंसर और उसके इलाज पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञ डाक्टर्स ने स्तन कैंसर में जेनेटिक स्क्रीनिंग के महत्व को भी समझाया।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के सर्जरी विभाग और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ब्रेस्ट कैंसर पर आयोजित वर्कशाप विशेषज्ञ डाक्टरों ने कहा कि नियमित देखभाल और परीक्षण कराने से स्तन कैंसर के बारे में पहले भी पता लगाया जा सकता है। इससे पूर्व वर्कशाप का उद्घाटन डा. मीनू वालिया, डा. नितिन लेखा, डा. मनोज तायल, डा. आदित्य शर्मा, डा. एसके जैन, प्रो. वीके सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। गया।

UPPCS 2022 Result: IAS बनना चहती हैं डिप्टी एसपी के पद पर चयनित रेशमा आरा
सरस्वती शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और अर्सलान को जिज्ञासु बच्चे का खिताब
सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी पोल, एटीएम फ्राड गैंग का सरगना चार साथियों संग पहुंचा जेल

तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में सर्जरी विभाग के एचओडी डा. नवीन कुमार सिंह ने बताया, सही समय पर खुद से स्तन का बीच-बीच में परीक्षण कराने से देश भर की महिलाएं स्तन कैंसर को जल्द ही पकड़ सकती है। इससे उनका इलाज पूरी तरह से मुमकिन है और स्तन को काटने से भी बचाया जा सकता है।

रेडियोलॉजी के प्रो. राजुल रस्तोगी ने स्तन कैंसर का जल्दी पता लगाने में अल्ट्रासाउंड और मेमोग्राम के रोल को समझाया। कम्युनिटी विभाग की डा. साधना सिंह ने कहा, देश में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर स्तन कैंसर ही है। उन्होंने इससे जुडे़ रिस्क फैक्टर और कैंसर के कारणों पर भी प्रकाश डाला। रजिस्ट्रार डा. आदित्य शर्मा, डा. एसके जैन, डा. वीके सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।

डा. अविरल गुप्ता ने वर्कशॉप के बाद मीटिंग द मास्टर्स सेशन के जरिए स्तन कैंसर के इलाज, रेडिएशन और सिकाई के फायदे आदि पर  सवाल-जवाब किए। डा. विपिन कुमार ने वोट ऑफ थैंक्स दिया। वर्कशॉप में प्रोफेसर्स- डा. आरके कौल, डा. सीके झकमौला, डा. एके सिंह के संग-संग विभिन्न विभागों की फैकल्टीज़ भी मौजूद रहीं। संचालन पीजी स्टुडेंट्स- डा. अनुराधा, डा. तनवीर, डा. कृतिका, डा. सौम्या और डा. चिराग रहलन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button