अवध

‘पानी न जमा होने दें, समय-समय पर एंटी लार्वा का छिड़काव करें’

प्रयागराज.  करेली के नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल, मैक्स चिल्ड्रेन व आई हास्पिटल के बैनर तले विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को जागरुक किया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के तरीके सुझाए गए। मच्छरों से होने वाली बीमारियों को प्रभावी तरीके से कैसे रोका जाए, पर इस पर भी विस्तार से अवगत कराया गया।

हास्पिटल संचालक अमित यादव ने विश्व मलेरिया दिवस पर नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल, मैक्स चिल्ड्रेन व आई हास्पिटल सहित अन्य शाखाओं में सफाई कर्मचारियों से विशेष सफाई अभियान चलवाया। वहीं डा नाज़ फात्मा, डा. काशिफ सिद्दीकी, डा. ईशान ज़ैदी, डा. हरदीप कौर, डा. जमशेद अली, डा. अभिषेक कनौजिया और डा. आरिफा ने ओपीडी में आने वाले मरीजों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए इससे बचाव का तरीका भी बताया।

अमित यादव ने कहा, घर में कहीं पर भी पानी एकत्र न होने दें। गमला, कूलर, फ्रीज के पीछे लगने वाली ट्रे, नारियल के खोल आदि की सफाई करते रहें।

 बमबाज गुड्डू मुस्लिम को शरण देने वाला डा. अखलाक अहमद निलंबित
 अब सालभर बना रहता है मच्छरों का प्रकोप, 2023 में मिले आठ मलेरिया रोगी
क्लीनिक संचालक को रंजिशन मारी गई थी गोली, सिपाही समेत दो गिरफ्तार
गरीबों, किसानों के मसीहा थे हेमवती नंदन बहुगुणाः सुबोध सिंह

डा. नाज़ फात्मा ने बताया कि पानी को एक सप्ताह से ज्यादा न रुकने दें, क्योंकि मलेरिया वाले मच्छर एक सप्ताह में अंडे (लार्वा) से मच्छर में तब्दील हो जाते हैं। जैसे ही मलेरिया के लक्षण नज़र आए, तुरंत अपने डाक्टर से परामर्श लें और जांच कराकर समय पर इलाज कराएं, ताकि इस गंभीर बीमारी से बचा जा सके। इस मौके पर प्रबंधक सैय्यद मोहम्मद अस्करी, तुफैल अहमद, रामिश रहमान, शीरीन फात्मा, अर्शिया जावेद, मुस्कान, फरीन, ज़ारा, नीता साहू, सोम समेत अन्य स्टाफ एवं नर्सेज शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button