निकाय चुनाव के दावेदारों को मिला चुनाव चिन्हः मंजूलता को सितारा और रीतू को मिली तलवार
जनपद के सातों नगरीय निकायों में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को आवंटित किया गया चुनाव चिन्ह
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). ‘नगरीय निकाय चुनाव’ में किस्मत आजमा रहे दावेदारों को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों की सक्रियता बढ गई है। नगर पालिका परिषद भदोही में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी को कमल, सपा प्रत्याशी को साइकिल, कांग्रेस प्रत्याशी तरन्नुम को हाथ का पंजा, बसपा की नर्गिश को हाथी, एआईएमआईएम प्रत्याशी फारिया नाज को पतंग मिली है।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना को झाडू, जन अधिकारपार्टी की उम्मीदवार अनीताको गैस सिलेंडर, निर्दल प्रत्याशी असमा को फूल-घास, फरीदा बानो को टेबल फैन, मंजूलता को सितारा, रीतू को तलवार, रूही बेगम को स्कूटर, रेनू को अनार, श्यामा को शंख, सविता को गदा का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद गोपीगंज में राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसके अलावा जीतेंद्र गुप्ता को लड़का-लड़की, दिनेश कुमार अग्रहरि को दमकल (आग बुझाने वाली गाड़ी), शंकराचारी को कुर्सी-मेज का चिन्ह मिला है।
नगर पंचायत घोसिया में अध्यक्ष उम्मीदवारों को क्रमशः सरवरी को झाडू, बेबी को सितारा, रजिया परवीन को लड़का-लड़की, इकबाल को दमकल (आग बुझाने वाली गाड़ी), रेहाना बानो को सैनिक, लुबना बानो को फूल और घास, शाबरीन बेगम को अलाव और आदमी प्रतीक आवंटित किया गया है।
नगर पंचायत खमरिया में अध्यक्ष उम्मीदवारों में निर्दल उम्मीदवार के रूप में अरविंद को पहिया, उमर महमूद को ऊन का गोला, एहशान को छत का पंखा, ओम प्रकाश को पानी का नल, ओम प्रकाश को जीप, कंचनलता को लट्टू, किताबुद्दीन को पानी का बोतल, जयप्रकाश को वायुयान, तलत महमूद को शटल, धर्मेंद्र को स्कूटर, नंद कुमार को अनार, प्रमिला देवी को रिक्शा, मनोज कुमार को शंख, मिथलेश को केला का पेड़, राजीव को गदा, रामधनी को हथौड़ा, रीना किन्नर को लड़का लड़की, शिवकुमार गुप्ता को सितारा, श्यामसुंदर को हल प्रतीक आवंटित किया गया है।
नगर पंचायत नई बाजार में अध्यक्ष उम्मीदवारों में कमला देवी को जीप, तारा देवी को पंखा, सुशीला को पहिया प्रतीक आवंटित किया गया। सुरियावां में अध्यक्ष अतहर को पंखा, अभिषेक को हवाई जहाज, रितेश को जीप, विजय को हल प्रतीक आवंटित किया गया। ज्ञानपुर में अध्यक्ष उम्मीदवारों में घनश्याम को अनार, तेगा को फरसा, प्रमिला देवी को दमकल (आग बुझाने वाली गाड़ी), शनि कुमार को केला का पेड़, शाहिद को गदा प्रतीक आवंटित किया गया। इसके अलावा सभी निकायों में राजनैतिक दलों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का सिंबल एलाट किया गया है।