हमारे हर सुख-दुख के पुराने साथी हैं समाजसेवी विनय चौरसियाः घनश्याम उमर
नगर पंचायत सुरियावां में उमर समाज ने भाजपा प्रत्याशी विनय चौरसिया को दिया समर्थन
भदोही (राजकुमार सरोज). जिले में निकाय चुनावी चकल्लस लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। अरुणोदय से लेकर देर रात आखिरी दुकान के बंद होने तक हर किसी की जुबान पर निकाय चुनाव की चर्चा सुनने को मिल रही है। कौन किसे जिता रहा है और कौन किसे मात दे रहा है, हर कोई इसी चुनावी चर्चा में मशगूल दिख रहा है। तो, दूसरी तरफ चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी भी किसी से पीछे नहीं दिख रहे हैं।
नगर पंचायत सुरियावां में सभी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। सुरियावां के लोगों का सुख-दुख साझा करने वाले समाजसेवी व भाजपा प्रत्याशी विनय चौरसिया ने भी कस्बे के विभिन्न वार्डों का जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात की और भाजपा की रीति व नीति से अवगत कराते हुए विकास के लिए वोट देने की अपील की। दूसरी तरफ उमर समाज केलोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी विनय चौरसिया को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

घनश्याम उमर ने कहा कि समाजसेवी विनय चौरसिया हम सभी के सुख-दुख के साथी हैं। सालों से समाज हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से हर कोई वाकिफ है। भाजपा ने विनय चौरसिया को अपना बनाकर सही मायने में ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास’ को चरितार्थ किया है। घनश्याम उमर ने कहा कि भाजपा ही है, जो सबका और सर्वांगीण विकास कर सकती है। घनश्याम उमर ने कहा कि हमारे समाज का भाजपा प्रत्याशी को पूरा समर्थन है। इस मौके पर पंकज उमर, गोरखनाथ, मदन जायसवाल, छेदी साहू, गिरिजाशंकर उमर, विजयी, रमाकांत गुप्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


