अवध

कल से बदल जाएगा न्यायालयों का समय, सुबह सात बजे से शुरू होगा काम

प्रतापगढ़. गर्मी के मद्देनजर एक मई से जनपद के सभी न्यायालयों का समय (Court timing) बदल जाएगा। अपर जिलाधिकारी (फाइनेंस) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन और जिला बार एसोसिएशन वकील परिषद एवं जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) के प्रस्ताव पर न्यायालयों का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया है।

यह आदेश कलेक्ट्रेट, तहसील के समस्त राजस्व न्यायालयों पर लागू होगा। पूर्वाह्न 10.30 बजे से 11.00 लंच का समय निर्धारित किया गया है। एडीएम (वित्त) ने बताया कि उक्त के संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। कलेक्ट्रेट और तहसील के समस्त राजस्व न्यायालयों अब सुबह सात बजे से दोपहर एक बदे तक चलेंगे। समय का यह परिवर्तन एक मई से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। जबकि कार्यालय का समय पूर्ववत् पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही रहेगा।

 सपा विधायक डा. आरके वर्मा के खिलाफ एफआईआर, बसपा प्रत्याशी को दी थी धमकी
 भाजपा ने दर्जनभर पदाधिकारियों को किया पैदल, पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहे शामिल
जहां दवाएं और इंजेक्शन होना चाहिए, वहां दीमक लगा थाः सीवीओ को याद आया चिकित्सा केंद्र
अभिलाषा गुप्ता नंदी के रोडशो में दिखा जीत का जुनून, उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button