पूर्वांचल

मतदाता जागरुकता को लेकर शहर से गांव तक तीन दिन चलेगा अभियान

जागरुकता कार्यक्रमों के साथ निकाली जाएंगी रैलियां, सीडीओ ने नियुक्त किए प्रभारी अधिकारी

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए महिला स्कूटी रैली, आंगनबाड़ी व महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रैली, एनसीसी, एनएसएस, छात्रों द्वारा रैली, कोटेदार मोटरसाइकिल रैली के साथ जागरुकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए स्वीप एक प्रमुख कार्यक्रम है, जो भारत के निर्वाचकों को सजग करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से लैस करने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करके भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि स्वीप द्वारा मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हत्या के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, रंजिशन किया गया था हमला
Nikay Chunav: सपा प्रत्याशी नंदलाल गुप्ता ने गिनाईं दो दशक की उपलब्धियां
मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बनाई गई कमेटी, नौ मई को बंद हो जाएंगे मयखाने
मिर्जापुर में एके पांडेय, सोनभद्र में डा. सुनील और भदोही में नीरज करवाएंगे मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों, रैलियों की रूपरेखा बनाते हुए प्रभारी अधिकारियों को सकुशल जागरूकता कार्यक्रम को पूर्ण कराने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया। सीडीओ ने बताया कि सात मई को सुबह आठ बजे से जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा के नेतृत्व में जनपद के सातों निकायों में निर्धारित स्थल से आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं द्वारा स्वीप जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

आठ मई सुबह आठ बजे से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं, कास्टेंबल, लेखपालों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए स्कूटी रैली निकाली जाएगी। नगर पालिका भदोही के तहत रजपुरा चौराहे से एकमा चौराहे तक, नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज से मीरजापुर तिराहे तक एवं नगर पंचायत ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहे से पुलिस लाइन तक महिलाओं द्वारा जागरुक किया जाएगा।

इसी क्रम में आठ मई को शाम 06 बजे से जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में सभी निकायों में निर्धारित स्थलों से कोटेदारों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को मत करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में नौ मई सुबह आठ बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्राचार्य केएनपीजी कालेज के संयुक्त नेतृत्व में वीएनजीआईसी एवं केएनपीजी कालेज के एनसीसी कैडेट, एनएसएस वालिनटियर्स व सामान्य छात्र/छात्राओं द्वारा केएनपीजी कालेज गेट से दुर्गागंज तिराहे तक जागरूकता रैली निकालकर लोकतंत्र को मजबूत किया जाएगा।

नौ मई शाम छह बजे परियोजना अधिकारी डूडा के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा नगर निकाय क्षेत्र ज्ञानपुर एवं भदोही में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। समस्त अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सभी नगरीय निकायों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा मतदाता जागरूकता अपील सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में डीडीओ ज्ञानप्रकाश, एसडीएम योगेंद्र कुमार, कृपाशंकर पांडेय, आकाश कुमार, डीपीआरओ राकेश यादव, डीआईओएस बिनायल भारती, डीआईओ डा. पंकज कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी विजय यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button