अवध

Atiq Ahmed: 50 हजार की इनामिया शाइस्ता परवीन के नाम में जुड़ा ‘माफिया’

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). उमेश पाल हत्याकांड (umeshpal murder case) के बाद से फरारी काट रहीं 50 हजार की इनामिया शाइस्ता परवीन (Shaista Praveen) के लिए पुलिस ने माफिया शब्द का इस्तेमाल किया है। फरारी काट रहीं शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की तलाश में जुटी यूपीएसटीएफ (UPSTF) का आपरेशन अभी भी जारी है। प्रयागराज पुलिस के द्वारा दो मई, 2023 को एक एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें बताया गया है कि शाइस्ता परवीन अपने साथ शूटर साबिर को रखती हैं, जो उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है और पांच लाख का इनामी है।

यह मामला धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने अपने ही थाने में दर्ज कराया है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम परत-दर-परत तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। छानबीन के दौरान ही यह पता चला कि 15 अप्रैल, 2023 को शाइस्ता परवीन अपने मरहूम पति अतीक अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज आई थी। इस दौरान वह आतिन जफर के घर पर रुकी थीं।

 Malappuram Boat Accident: 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू आपरेशन जारी
बाराबंकीः भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए पांच बाराती, मुरादाबाद में दस हुई मृतकों की संख्या

बीते दो 2 मई को आतिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई। इसी के बाद यह मामला धूमनगंज पुलिस ने दर्ज किया। इसी FIR में शाइस्ता परवीन (Shaista Praveen) को माफिया अपराधी बताया गया है। दर्ज मुकदमे में यह भी लिखा गया है कि शाइस्ता परवीन व उनके शूटरों को आतिन ने पनाह दिया था। फिलहाल, इस केस के बाद जल्द ही पुलिस शाइस्ता परवीन का नाम माफियाओं की सूची में डाल सकती है।

ट्रक के पहिए से कुचल गया बाडी मेकर संतलाल, दो वर्ष पहले हुई थी पत्नी की मौत
 पत्नी का गला रेत फरार हो गया पति, दो दिन पहले ही आई थी ससुराल

हालत, वक्त और सत्ता बदलेगी, फिर हिसाब भी पूरा लिया जाएगा…

उमेशपाल हत्याकांड (Umesh Pal Case) के बाद से असद-गुलाम एंकाउंटर और उसके बाद काल्विन हास्पिटल में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf) की हत्या के बाद से चर्चाओं का माहौल गरम है। इधर, सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter  के THESAJJADGUGHAL (@M_U_G_01) नामक एकाउंट से 25 अप्रैल को एक ट्वीट किया गया है। जिसमें एक वीडियो लगाया गया है। वीडियो के साथ कुछ लिखा भी गया है। जिसका मजमून कुछ इस प्रकार है- “अभी नसल खत्म नहीं हुई, अतिक का ये बेटा अली जिंदा है, इंशाअल्लाह हालत, वक्त, सत्ता बदलेगी, फिर इलाहाबाद भी बोला जाएगा, हिसाब भी पूरा कर लिया जायेगा।”

ट्विटर एकाउंट द सज्जाद मुगल से अपलोड किया गया वीडियो और कांटेंट के वायरल होने के बाद इस मामले का भी प्रयागराज पुलिस ने संज्ञान लिया। प्रकरण में साइबर सेल के द्वारा सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ट्वीट के साथ जो वीडियो अपलोड किया गया है, वह वीडियो माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद का है, जिसमें अली अहमद किसी जनसभा को संबोधित कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button