अपराध समाचार

फांसी के फंदे पर लटका मिला किसान के बेटे का शव

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). गंगानगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बाग में फांसी (Hanging) के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। खबर होने पर मऊआइमा (Mauaima) थाने की पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक छानबीन में परिजनों से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे हत्या या फिर आत्महत्या (Suicide) की बात स्पष्ट हो पाती। पुलिस काकहना है कि शव को चीरघर भेज दिया गया है। फिलहाल, इस वारदात से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पाकिस्तान में फंसे नीरज की वापसी को किया जाएगा हर संभव प्रयासः राजेश भारती
जीएसटी सत्यापन से कोई तकलीफ नहीं, पर सम्मान का भी रखें ध्यान

जानकारी के मुताबिक मऊआइमा थाना क्षेत्र के मिया का पूरा निवासी केशरी सिंह पेशे से किसान हैं। खेती-किसानी कर वह परिवार की आजीविका चलाते हैं। गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में केशरी सिंह के बेटे रोहित कुमार सिंह का शव फांसी के फंदे सेलटकता पाया गया। आज सुबह उधर से गुजरने वाले लोगों के द्वारा शव देखने जाने पर इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो मौके पर लोगों का मजमा लग गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों से उक्त मामले में जानकारी भी हासिल की, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। रोहित कुमार घर से कब निकला और बाग में पहुंचकर कैसे और क्यों फांसी लगा ली, इस सवाल को लेकर परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा है। पुलिस का कहना हैकि पीएम रिपोर्ट में मौत कीवजह स्पष्ट हो जाएगी।

कोटेश्वर महादेव घाट पर MNNIT के दो छात्र गंगा में डूबे, तलाश जारी
गैंगस्टर सतीश मिश्र का 5.8 लाख रुपये का जेवरात कुर्क, गिरफ्तारी के दौरान हुई थी बरामदगी
आधी रात कास्मेटिक की दुकान में लगी आग, दो घंटे तक निकलती रहीं लपटें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button