अवध

सांसद रीता जोशी ने Youth Festival में चित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

एक दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में गिनाए गए केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्य

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री के पंच प्रण पर अधारित युवा उत्सव कार्यक्रम- 2023 (youth festival program-2023) के तहत आयोजित एक दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान एलनगंज में उत्सव का उद्घाटन करने के पश्चात सांसद ने युवाओं द्वारा लगाई गई एक दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रो. जोशी बहुगुणा जोशी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा, इस तरह की प्रदर्शनी छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। द्वितीय सत्र में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी जागृति पांडेय, प्रो. अशोक कुमार पांडेय, बृजेश प्रजापति, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे ऐशा सिंह, राजन, निर्मलकांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Youth Festival India @2047: शालिनी, सौम्या, वंशिका और साहिल ने जीता प्रथम पुरस्कार
 फाफामऊ के गंगा घाट पर डूबे दो छात्र, तलाश जारी
पांच दशक की राजनीति में हमेशा आमजन से जुड़े रहे हेमवती नंदन बहुगुणाः रामखेलावन गुप्ता

केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज के वरिष्ठ सहायक राममूरत ने बताया कि इस प्रदर्शनी में युवाओं के नेतृत्व में विकास, शिक्षा अवसंरचना को बेहतर बनाना, स्टार्टअप्स को बढ़ावा, युवा शक्ति को कुशल बनाना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नारी शक्ति, मध्यम वर्ग और जीवन यापन में आसानी, करदाताओं के जीवन को आसान बनाना, जीएसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कल्याण, पीएम फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम कृषि सिंचाई योजना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण आदि विषयों पर नवीनतम आंकडों के साथ जानकारी दी गई है।

2000 के नोट को चलन से बाहर करना गरीबों के पैसे की बर्बादीः विनय कुशवाहा
कई जिलों में फर्जी बैंक चलाने वाले गिरोह का एक और जालसाज गिरफ्तार
सुरियावां के मान्यता प्राप्त 38 विद्यालय कार्रवाई की जद में, बीईओ ने बुलाई बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button