पूर्वांचल

अपीलः गोआश्रय स्थल में भूसा दानकर बनें पुण्य के भागीदार

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा-दानदाताओं को किया जाएगा सम्मानित

भदोही. भारतीय संस्कृति और सभ्यता गाय को सदैव पूजनीय माना गया है। आज, इन्ही गायों को आप सभी के सहयोग की जरूरत है। ज्यादा कुछ नहीं, बस इन्हे (गायों को) अपना पेट भरने के लिए चारा अर्थात भूसा चाहिए। यह अपील करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जिले के छोटे-बड़े काश्तकारों से भूसा दान करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा कि भूसा दान करने वालों का नाम सार्वजनिक स्थलों पर लिखवाया जाएगा, साथ ही उन्हे सम्मानित भी किया जाएगा।

जिले में आवारा घूमने वालों मवेशियों के लिए कई स्थानों पर गोशाला की स्थापना करवाई गई है, इसमें दो बृहद गोसंरक्षण केंद्र,  एक कान्हा गोशाला और 26 अस्थाई गोआश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है, जहां पर हजारों की संख्या में गोवंशीय मवेशियों को शरण दी गई है।

समर कैंप में एसबीएस अकादमी के बच्चों ने सीखा कराटे, प्रतियोगिताओं में की सहभागिता
 निकाय चुनाव 2033: निर्वाचन व्यय का परीक्षण करवाने में रुचि नहीं दिखा रहे प्रत्याशी

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक मात्रा में भूसा दान करें और उन्मुक्त भाव से सहयोग करते हुए पुण्य के भागी बनें। सबसे अधिक पांच भूसा दानदाताओं का नाम सार्वजनिक स्थानों पर लिखवाया जाएगा और सम्मानित भी किया जाएगा। भूसा दान करने के लिए प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मोबाइल नंबर 7985023215 या फिर नजदीक के गोआश्रय स्थलों में संपर्क किया जा सकता है।

युवती की गोली मारकर हत्या, बदहवास अवस्था में मिला मृतका का मंगेतर
योगी सरकार ने बदला एक और नामः अब ‘मनगढ़’ को कहिए ‘कृपालु धाम मनगढ़’
लापरवाही ने ली जानः चलती ट्रेन से उतरते समय नीचे गिरा सब इंस्पेक्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button