मत्स्य संपदा और निषादराज बोट योजना के लिए मांगे गए आवेदन
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Matsya Sampada Yojna), निषादराज बोट योजना (Nishadraj Boat Scheme) और मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना केलिए आवेदन मांगे गए हैं। मत्स्य पालक अभिकरण के द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष जैसी मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ देने के लए आनलाइन आवेदन लिया जा रहा है।
इसके लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर आज से आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। इन योजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखी जा सकती है।
| मकान निर्माण के दौरान कच्ची दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत |
| World no Tobacco Day: चला हस्ताक्षर अभियान, छात्र-छात्राओं ने ली शपथ |
सीएमओ की बैठक से गायब रहे दो डाक्टर
भदोही. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान के घर-घर भ्रमण के दूसरे दिन की समीक्षा बैठक की, जिसमें डा. बीएन सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर ओपी शुक्ला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सुरेश सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी. डाक्टर जेसी सरोज उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. एके मौर्य उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाक्टर पवन तिवारी, एसएमओ डब्ल्यूएचओ मिर्जापुर डीएमसी हरेंद्र कुमार, प्रभात मिश्र यूएनडीपी उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में डॉक्टर विवेक प्रकाश श्रीवास्तव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। बैठक में सीएचओ आरुषि यादव द्वारा सुपरवाइजर द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा था, जिसे तत्काल कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। दीपिका चौधरी एएनएम एसएमओ के भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाई गईं, जिनका उक्त दिवस का वेतन रोका गया।
| सेवायोजन दफ्तर में लगेगा रोजगार मेला, 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन |
| आईजीआरएसः शिकायत निस्तारण में लापरवाही करने वाले अफसरों की खैर नहीं |
