अपराध समाचार

Prayagraj cyber cell disclosed: हैलो, हाय से शुरू हुई बात बेडरूम या बाथरूम तक पहुंची तो समझो फंसे!

अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेल करने वाला ठग गिरफ्तार, गैर प्रांतीय जालसाज भी गिरोह में शामिल

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). सोशल मीडिया साइट्स के जरिए दोस्ती करने और फिर अश्लील वीडियो काल करके ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर को साइबर सेल (cyber cell) ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त राहुल खान ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स दोस्ती पक्की होने के बाद अश्लील वीडियो काल करके ब्लैकमेल किया जाता था।

साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधी और इसके गिरोह के द्वारा लड़कियों की प्रोफाइल सोशल नेटवर्किंग साइट पर बनाई जाती और उसके बाद लोगों से दोस्ती कीजाती और हैलो, हाय से बात शुरू करने के बाद अगर दोस्ती करने वाला ज्यादा रुचि दिखाता तो उसे टारगेट करके वीडियो काल की जाती थी। इस दौरान दूसरे मोबाइल पर अश्लील वीडियो प्ले करके दोनों स्क्रीन रिकार्डिंग के जरिए वीडियो बनालिया जाता और फिर उस वीडियो के जरिए ब्लैकमेलकर रुपये कीवसूली की जाती।

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में टॉप 5 अर्थ व्यवस्था बना भारतः एसपी सिंह बघेल
 पुलिसकर्मी बन पत्नी के खिलाफ रची साजिश, पहुंचा जेलः सालभर पहले किया था प्रेम विवाह

गिरफ्त में आए जालसाज राहुल खान पुत्र सूबेदार खान (निवासी ग्राम लोहरवाड़ी, चोरोटी पहाड़, सदर, अलवर, राजस्थान) ने पूछताछ में बताया कि हैलो, हाय से बात शुरू करने के बाद बेडरूम या फिर बाथरूम तक ले जाने में हफ्तेभर का समय लग जाता था। वीडियो काल के दौरान आवाज को म्यूट रखा जाता, ताकि सामने वाले को कोई शक न हो और जैसे ही सबकुछ ओके होता, स्क्रीन रिकार्डिंग के जरिए वीडियो बनाकर अगली सुबह टारगेट को भेजकर वसूली की धमकी दी जाती। यदि आसानी से पैसे नहीं मिलते तो गौरव मेहरोत्रा, राकेश अस्थाना या प्रमोद राठौर नामक पुलिस अफसर बनकर धमकी दी जाती थी।

लोकलाज से बचने के फेर में टारगेट किया गया व्यक्ति मजबूरन बताए गए खाते में पैसा डाल देता था और यह सिलसिला काफी लंबा चलता था। एक व्यक्ति को फंसाने के बादउससे कई बार पैसे की डिमांड की जाती थी और फिर उसके बाद पूरी घटना में इस्तेमाल हुए सिमकार्ड को तोड़कर फेंक दिया जाता था।

माफिया विजय मिश्र पर एक और चोटः 8.3 करोड़ रुपये का मकान कुर्क
 बिहार से आकर भदोही में उड़ाते थे जेवरात, वाराणसी में लिया था किराए पर कमरा

साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि वीडियो कालके जरिए ठगे जाने की कई शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसमें जालसाजों के द्वारा कभी साइबर सेल का अफसर तो कभी पत्रकार, यू-ट्यूबर आदि बनकर वीडियो कोवायरल करने की धमकी दी जाती थी। इस तरह की एक शिकायत मिलने के बाद धारा 419, 420, 292, 500, 507, 120बी, 34 व 66, 66सी, 66डी, 66ई आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो राहुल खान गिरफ्तार हुआ। इस वारदात में हरियाणा व राजस्थान का भी गैंग शामिल है। अभियुक्त के द्वारा प्रयोग किए जा रहेबैंक खाते को फ्रीज करा दिया गया है और प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की जांच की ज रही है।

चोरी की KTM Motorcycle के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
 Allahabad University: एलएलबी की प्रवेश परीक्षा से दो साल्वर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button