जनसंवाद दिवस से खुश होकर लौटे 156 फरियादी, 199 लोगों ने की थी शिकायत
जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विभागों में जनसंवाद दिवस का आयोजन
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). भूखे-प्यासे को समय से खाना-पानी मिल जाए तो उसका रोम-रोम खिल उठता है। खुशी, चेहरे पर दिखने लगती है। कुछ इसी तरह का नजारा गुरुवार को जिले में आयोजित जनसंवाद दिवस पर देखने को मिला। आज कुल 199 लोगों ने शिकायत की, इस दौरान ताबड़तोड़ सुनवाई और शिकायतों का निस्तारण करते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा 156 मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।
एडीएम (फाइनेंस) वीरेंद्र मौर्य की देखरेख में आईजीआरएस व अन्य शिकायती पोर्टल पर लंबित वादों के निस्तारण के असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस सहित सभी शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के अनुपालन में गुरुवार को आयोजित ‘जनसंवाद दिवस’ में असंतुष्ट फीडबैक में से आज 199 शिकायतों की सुनवाई की गई।

इन मामलों में मौके पर ही 156 शिकायतों का गुणवत्तापरक त्वरित निस्तारण किया गया। शेष असंतुष्ट शिकायतों के लिए विभागीय गठित कमेटी द्वारा निस्तारण किए जाने निर्देश दिए गए हैं। जो असंतुष्ट शिकायत कर्ता संबंधित कार्यालय नहीं पहुंच पाए, वह अगले जनसंवाद दिवस पर संबंधित कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
| महिला थाने में एक दूजे को पहनाई माला, साथ चलने का किया वादा |
| लखनऊ शूटआउट के बाद भदोही कोर्ट में दिखी सख्ती, एएसपी ने की चेकिंग |
शिकायतों का ससमय सर्वोच्च प्राथमिकताः जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी जनसुनवाई पोर्टल पर कोई शिकायत लंबित रहती है तो संबंधित विभाग के प्रति यह माना जाएगा कि वह अपनी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं कर रहा है, उसके प्रति विभागीय कार्यवाही की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कोई भी मामला डिफाल्टर, सी श्रेणी का न होने पाए।
जनसंवाद दिवस पर एसपी, एएसपी, डिप्टी एसपी, डीएसओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, विद्युत कार्यालय, बीएसए, थाना, तहसील व ब्लाक मुख्यालय समेत सभी कार्यालयों में असंतुष्ट शिकायतों की सुनवाई की गई।


