अपराध समाचार

चित्रकूट हाईवे पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आया टेंपो, दो की मौत

आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल, शंकरगढ़ पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). चित्रकूट हाईवे (Chitrakoot highway) पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक (uncontrollable truck) की चपेट में आने से एक टेंपो सवार दो लोगों की मौत (two killed) हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं। यह हादसा यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराजपुर में हुआ। हादसे की खबर होते ही एसओ शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों का शवों को चीरघर भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आज पूर्वाह्न दस बजे एक टेंपो गौहनिया से सवारियों को लादकर शंकरगढ़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही टेंपो शिवराजपुर के नजदीक पहुंचा, एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से टेंपो सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों के टेंपो से निकालकर पुलिस को सूचित किया।

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद पलटी कार, दो दोस्तों की मौत
यहां पर 5.5 मीटर ही बची है NH-135C की चौड़ाई, निर्माण में मनमानी का आरोप

तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो सवार सिकंदर (45) पुत्र स्व. रामभवन (निवासी डीका, मारकुंडी, कर्वी, चित्रकूट) और सुभाष (25) पुत्र स्व. जुम्मन (निवासी पोतनिहा, अमरेहा, गौहनिया, घूरपुर)  मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार किया गया। 

इस हादसे में रचना (10) पुत्री गुलाब (निवासी डीका, मारकुंडी, कर्वी, चित्रकूट), पूजा (25) पत्नी माधवलाल (टिकरी कला), नकाई (40) पत्नी अनवर कुरैशी (निवासी चिकान टोला, शंकरगढ़), तारा (35) पत्नी गुलाब (निवासी डीका, मारकुंडी, कर्वी, चित्रकूट), धर्मराज तिवारी (46) पुत्र महंत तिवारी (गराम पुरवा, सोहागी, रींवा, मध्यप्रदेश) को एसआरएन के लिए रेफर किया गया है। इस हादसे को लेकर मौके पर और सीएचसी शंकरगढ़ में काफी देर तक अफरातफरी काआलम रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button