मामूली विवाद में धारदार हथियार से युवक का कत्ल, हत्यारों ने किए अनगिनत वार
प्रतापगढ़ (हरिश्चंद्र यादव). मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करदी गई। हत्या के बाद शव को मकान के बाहर फेंककर हत्यारे फरार हो गए। हत्या की यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के कीना का पुरवा की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेजा। हत्यारों के द्वारा किए गए हमले से युवक का पूरा शरीर गुदा हुआ था।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के कीना का पुरवा निवासी अनिल कुमार गुप्ता (35) रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता था। परिजनों के मुताबिक एक माह पूर्व वह घर आया था। रविवार की शामवह पड़ोस के युवकों के साथ बैठा था। जिसमें कुछ लोग नशा कर रहे थे। इसी दौरान अनिल कुमार गुप्ता ने दूसरे युवक की कोल्ड ड्रिंक पी ली। इसे लेकर तकरार हो गई।
तकरार के दौरान ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ, हालांकि उस दौरान मामला शांत हो गया। आरोपित है कि इसके बाद देर रात पड़ोसी युवक ने अनिल कुमार गुप्ता को अपने घर बुलाया और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद अनिल का शव दरवाजे परफेंक दिया। मामले में कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।