अपराध समाचार

औराई पुलिस ने 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर को दबोचा

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे 25 हजार के इनामिया गैंगस्टरको आखिरकार औराई पुलिस ने धऱ दबोचा। धरा गया गैंगस्टर गांजा तस्करों के गिरोह का शातिर सदस्य है। इस गिरोह के चार तस्करों को पूर्व में 15 किलो गांजा और 1.52 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उप निरीक्षक रामध्यान यादव ने बताया कि वांछितोंकी गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत औराई पुलिस टीम द्वारा 25 हजार के इनामिया गांजा तस्कर रितिक उपाध्याय पुत्र रितेश उपाध्याय (निवासी बैरी खास, गोपीगंज) को गिरफ्तार किया गया है। यह धारा-3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित वांछित चल रहा था और 25 हजार का इनामिया था। यह गिरफ्तारी माधो सिंह रेलवे स्टेशन के पास से की गई है।

दरोगा रामध्यान यादव ने बताया कि पूर्व में पुलिस द्वारा गांजा तस्कर गिरोह के सरगना सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा सुशील त्रिपाठी, एचसीपी सुमित यादव भी शामिल रहे।

पुलिस के पीछा करने पर पिकअप छोड़ भाग निकले तस्कर, सात मवेशी बरामद
पुलिस को अपना मित्र समझें और निसंकोच शिकायत करेः थाना प्रभारी
 ‘मेरे भाई आलम को बुला दीजिए’, कहते-कहते निकले झारखंड की सबीना के प्राण
अगले साल भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामललाः प्रतापगढ़ को मिली 2150 करोड़ की सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button