टैंकर की चपेट में आए बाइक सवार सगे भाई, हाईवे पर हुआ हादसा
लखनऊ (the live ink desk). लखनऊ-हरदोई हाईवे पर टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा मलीहाबाद थाना क्षेत्र में बरदगही पुलिया के नजदीक हुआ। टैंकर की चपेट में आने के बाद बाइक सवार घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित करदिया। हादसे कीजानकारी होने पर पहुंची मलीहाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की।
जानकारी के मुताबिक मलीहाबाद के सहिलामऊ गांव निवासी सचिन (19) और विपिन (16) पुत्रगण सुनील कश्यप मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। जैसे ही दोनों बरगदही पुलिया के पास पहुंचे, उसी दरम्यान दूध लेकर मलीहाबाद से लखनऊ की ओर जा रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों टैंकर के सामने गिर पड़े और पहिए की चपेट में आ गए। हेलमेट नहीं होने की वजह से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
| हर घर-आंगन योगः 21 जून को परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन |
| समाजवादी पार्टीः मेजा, करछना, बारा और कोरांव को मिले अध्यक्ष |
इस हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। खबर होते ही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे की सूचना जैसे हीदोनों के घर पहुंची, कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ-हरदोई हाईवे पर निर्माण का कार्य चल रहा है। इस वजह से वाहनों को एक हीलेन पर डायवर्ट किया गया है। टैंकर को कब्जे में लेने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
| 65 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं ने कर रखा था कब्जा, पीडीए ने चलाया बुलडोजर |
| परिवार विवाह में गया तो चोरों ने पूरे इत्मिनान से खंगाला मकान, लाखों के जेवरात चोरी |
