अवध

प्रभारी निरीक्षक बारा समेत तीन लाइन हाजिर, वीरेंद्र सोनकर को मिला चार्ज

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पुलिसिंग को दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के अलग-अलग पटल पर तैनात इंस्पेक्टर व दरोगाओं का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। यमुनानगर के बारा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि बारा थाने में प्रभारी के रूप में खीरी के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर को तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में चुनाव सेल प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी को कौंधियारा में तैनाती दी गई है। कौंधियारा थाने में तैनात रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को खीरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कौंधियारा के पद पर रहे वीरेंद्र कुमार कुसवाहा को मऊआइमा का प्रभारी बनाया गया है। गंगानगर के सराय ममरेज थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक तरुणेंद्र त्रिपाठी को लाइनहाजिर किया गया है।

इसी क्रम में मऊआइमा में प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। अतरसुइया थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह को इसी पद पर सराय ममरेज थाना में तैनाती दी गई है। पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को एसओजी (SOG) का प्रभारी बनाया गया है। जबकि एसओजी प्रभारी के रूप में कार्यरत निरीक्षक विनोद कुमार यादव को अतरसुइया थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

मोढ़ में बदमाशों ने उड़ाई नींद, दो मकान और एक दुकान में चोरी, चौकीदार को किया बेहोश
 गोली मारकर युवक की हत्या, सई नदी से बरामद हुआ शव
Mainpuri: सोते समय बांका से काटकर पांच की हत्या, हत्यारे ने खुद को भी गोली से उड़ाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button