अपराध समाचार

25 हजार का इनामिया गैंगस्टर महाराष्ट्र के थाणे से गिरफ्तार

ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लेकर आई कोइरौना थाने की पुलिस

भदोही (संजय मिश्र). एटीएम फ्राड गिरोह का सक्रिय सदस्य, 25 हजार रुपये का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र के थाणे जनपद से कोइरौना थाना और स्वाट टीम ने की है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर भदोही लाया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर व वाराणसी में संगीन धाराओं वाले एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में भदोही पुलिस द्वारा एटीएम फ्रॉड गैंग के सरगना सहित पांच शातिरों को गिरफ्तार कर जेलभेजा जा चुका है। इनके कब्जे से 34 चोरी के एटीएम कार्ड, नगदी,  तमंचा-कारतूस और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी।

जलभराव न अतिवृष्टि, फिर भी धंस गई सिविल लाइंस की महत्वपूर्ण सड़क
अक्टूबर 2024 तक पूर्ण हो जाएंगे महाकुंभ के प्रोजेक्ट्सः विजय किरण आनंद

कोइरौना थाने के सब इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह यादव ने बताया कि कोइरौना व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा धारा-3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामिया अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र हवलदार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त भदोही जनपद के सुरियावां थान क्षेत्र के कोछिया का निवासी है। वह मुंबई में फरारी काट रहा था। सटीक सूचना पर उसे महाराष्ट्र के थाणे (कालसेर, भिवंडी) से गिरफ्तार किया गया है।

एसआई ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से लाकर जनपदीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एचसीपी तिलहट जावेद, महेश कुमार और स्वाट टीम से सुनील कनौजिया शामिल रहे। एसपी डा. अनिल कुमार ने टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले से जुड़ी बैठकों में एकमा को भी शामिल करने की गुजारिश
दरोगा के खिलाफ केस दर्ज होने तक जारी रहेगी तालाबंदी, कोरांव में अधिवक्ताओं ने लगाए नारे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button