अवध

ओवरलोड 2355 वाहनों का चालान कर 823 लाख रुपये वसूला, 92 स्कूल वाहनों का चालान

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जनवरी से मई 2023 तक प्रयागराज मंडल में कुल 2355 वाहनों का चालान किया गया और इनसे 823 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई।

गांधी सभागार में हुई बैठक में ओवरलोड संचालन के विरुद्ध और टोल प्लाजा से मिली सूची के मुताबिक माह जनवरी से मई 2023 तक प्रयागराज में 873 भार वाहनों का चालान किया गया और 471.01 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह कौशांबी में 533 वाहनों के चालान से 108.34 लाख, प्रतापगढ़ में 395 भार वाहनों के चालान से 86.62 लाख और फतेहपुर में 554 भार वाहनों का चालान 158.35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

क्योटी फाल जा रहे लोगों की कार पलटी, प्रयागराज के चार युवाओं की मौत
 नियमित की जाए खाद्य पदार्थों की जांच, पात्रों को ही उपलब्ध कराएं प्रधानमंत्री आवास

इस दौरान टोल प्लाजा से मिलने वाली ओवरलोड की सूची की भी समीक्षा की गई। लगातार किए जा रहे चालान से ओवरलोडिंग में कमी आई है। बैठक में बताया गया कि सभी टोल प्लाजा से ओवर लोडेड वाहनों की पिछले 6 माह की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर मंडलायुक्त ने कार्यवाही के आदेश दिए।

इसी क्रम में संभाग के अधीनस्थ जिलों में 2020 में चिन्हित ब्लैक स्पाट पर की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसकी सूचना उपलब्ध नहीं करा सके, इस पर मंडलायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को पीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से विस्तृत आख्या तलब की है।

स्कूली वाहनों की जांच एवं फिटनेस समाप्त वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अवगत कराया गया प्रयागराज में 1806 स्कूल वाहनों के सापेक्ष 1231 की जांच की गई। इसी तरह कौशांबी में 299 स्कूल वाहनों में से 197, प्रतापगढ़ में 1168 स्कूल वाहनों में से 546 की जांच की गई और फतेहपुर में 616 स्कूल वाहनों के सापेक्ष 544 की जांच की गई।

 भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को छूकर निकली गोली, देवबंद में हुआ हमला
 जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसाः ट्रक और ट्रेलर में जिंदा जल गए पांच लोग

सभी स्कूल संचालकों को स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए विशेष हिदायत दी गई है। जनवरी से मई 2023 तक प्रयागराज में 34, कौशांबी में दो, प्रतापगढ़ में 40 और फतेहपुर में 18 स्कूल वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

सीटबेल्ट, हेलमेट के मामले में हुई कार्रवाईः सड़क सुरक्षा से संबंधित बिना हेल्मेट, बिना सीटबेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अपराध में जनवरी से मई 2023 की अवधि में प्रयागराज में सीटबेल्ट के 2525, बिना हेलमेट के 6818 और मोबाइल फोन के प्रयोग में 647 चालान किए गए। जनपद कौशांबी में सीटबेल्ट के 551. बिना हेलमेट के 2655 और मोबाइल फोन के प्रयोग में 187 चालान किए गए। प्रतापगढ़ में सीटबेल्ट के मामले में 314, बिना हेलमेट के 3042 और मोबाइल फोन के प्रयोग के विरूद्ध 83 चालान किए गए हैं। फतेहपुर में बिना सीटबेल्ट के 477. बिना हेलमेट के 2272 और मोबाइल फोन के प्रयोग के विरूद्ध 112 चालान किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button